newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Twitter: नियमों के उल्लंघन का हवाला देकर ट्विटर ने ‘INC TV’ का अकाउंट किया लॉक, पहले राहुल गांधी के साथ भी हो चुका है ऐसा, कांग्रेस का फूटा गुस्सा

Congress: इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि ट्विटर ने राहुल गांधी का भी हैंडल सस्पेंड कर दिया है, लेकिन ट्विटर ने उस वक्त कांग्रेस के इस दावे को गलत बताया था। ट्विटर के उस बयान के बाद कांग्रेस ने पलटी खाते हुए कहा था कि राहुल का हैंडल अस्थायी तौर पर लॉक किया गया है।

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने अब कांग्रेस के यूट्यूब चैनल INC TV को अस्थायी तौर पर लॉक कर दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ट्विटर हैंडल को अस्थायी रूप से लॉक करने का आरोप ट्विटर पर लगाया था। इसके खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने आज ट्विटर के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस के डिजिटल चैनल ‘INC TV’ का हैंडल लॉक कर दिया। ट्विटर की ओर से बताया गया है कि INC TV ने उसके नियमों का उल्लंघन किया है। जिसकी वजह से उसके हैंडल को अस्थायी रूप से लॉक कर दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि ट्विटर ने राहुल गांधी का भी हैंडल सस्पेंड कर दिया है, लेकिन ट्विटर ने उस वक्त कांग्रेस के इस दावे को गलत बताया था। ट्विटर के उस बयान के बाद कांग्रेस ने पलटी खाते हुए कहा था कि राहुल का हैंडल अस्थायी तौर पर लॉक किया गया है।

INC TV और राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल के खिलाफ गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए दिल्ली में ट्विटर के दफ्तर के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने राहुल के हैंडल को बहाल करने की मांग की। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने सवाल दागा कि आखिर किसके कहने पर राहुल का हैंडल ट्विटर ने लॉक किया है।

शनिवार को कांग्रेस ने राहुल के ट्विटर हैंडल के मसले पर उलट-पलट बयान दिए थे। पहले उसने कहा था कि हैंडल को अस्थायी तौर पर ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर ने इनकार कर दिया, तो कांग्रेस कहने लगी कि यह लॉक है। ट्विटर का कहना था कि अगर किसी हैंडल को सस्पेंड किया जाता है, तो वह दिखाई ही नहीं देता।

rahul gandhi

अब INC TV के हैंडल को ब्लॉक करने के मसले को कांग्रेस भुनाने की कोशिश कर सकती है। पहले ही पेगासस और किसानों के मुद्दे पर संसद नहीं चल रही है। कांग्रेसियों ने आज सड़क पर उतरकर यह भी जता दिया है कि राहुल और पार्टी के यूट्यूब चैनल के हैंडल को ब्लॉक करने के मुद्दे को वह उठाएगी।