Connect with us

देश

Will Rahul Marry: शादी करना चाहते हैं राहुल गांधी, खुद बताया लड़की में होने चाहिए कौन से गुण

तमाम लोग जानना चाहते हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आखिर कब शादी करेंगे? राहुल गांधी की उम्र 50 के पार होने की वजह से भी लोग उनकी शादी को लेकर चर्चा करते रहते हैं। राहुल गांधी को एलिजिबल बैचलर का तमगा काफी पहले से मिला हुआ है। राहुल गांधी ने अब खुद की शादी के बारे में बड़ी जानकारी दी है।

Published

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। तमाम लोग जानना चाहते हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आखिर कब शादी करेंगे? राहुल गांधी की उम्र 50 के पार होने की वजह से भी लोग उनकी शादी को लेकर चर्चा करते रहते हैं। राहुल गांधी को एलिजिबल बैचलर का तमगा काफी पहले से मिला हुआ है। राहुल गांधी ने अब तक अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा था। उनकी किसी गर्लफ्रेंड के बारे में भी लोगों को कुछ पता नहीं है। तो क्या राहुल गांधी शादी नहीं करेंगे? इस सवाल का जवाब अब राहुल ने खुद दिया है। राहुल ने अपनी शादी की प्लानिंग एक इंटरव्यू में बताई है।

Rahul gandhi

राहुल गांधी ने एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उनसे शादी के बारे में सवाल किया गया। राहुल से इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार ने जानना चाहा कि वो कब शादी करेंगे और किस तरह की लड़की उनको चाहिए? इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि ये दिलचस्प सवाल है। किस तरह की लड़की से शादी करेंगे, इस सवाल पर राहुल गांधी ने पहली बार अपनी च्वॉइस का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जिस लड़की में उनकी दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया जैसे गुण होंगे, उससे वो शादी करना चाहेंगे।

राहुल गांधी ने इस इंटरव्यू में कई और मसलों पर भी बात की। मसलन उन्होंने बताया कि उनके पास जो गाड़ी है, वो दरअसल मां सोनिया की है। राहुल ने ये भी बताया कि बाइक चलाना भी उनको पसंद है, लेकिन कोई बाइक उनके पास नहीं है। वो साइक्लिंग करना पसंद करते हैं। पप्पू कहे जाने पर राहुल का कहना था कि जो लोग जिंदगी में खुद परेशान है, वे उन्हें तरह-तरह के नाम से पुकारते हैं। इससे उनको फर्क नहीं पड़ता। राहुल ने बताया कि कोई अगर उनके साथ मारपीट भी करे, तो भी उससे कभी वो नफरत नहीं करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement