newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारतीय सेना के पराक्रम को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर लोगों ने सुना डाली खरी-खरी

हालांकि इस ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए और लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा डाली। साथ ही यूजर्स ने अधीर रंजन चौधरी के बहाने कांग्रेस की भी जमकर लताड़ लगा डाली।

नई दिल्ली। सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार राजनीति कर रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चीन विवाद को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार ट्विटर के जरिए हमला बोल रहे है। अब इसी क्रम में कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी का नाम भी जुड़ गया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने ट्विटर के जरिए चीन सीमा विवाद को लेकर अपनी राय रखी। लेकिन उन्होंने इस ट्वीट के माध्यम से देश की सेना के पराक्रम को लेकर ही सवाल उठा दिए।

Adhir Ranjan Chowdhury congress

गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, चीनी सेना जो बॉर्डर पर है उसे किसी भी कीमत पर वापस भेजना होगा, हमारे हथियार अंडे देने के लिए नहीं हैं। ऐसे में सेना को जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए, चीनी आक्रामकता को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेता ने लिखा कि इस लड़ाई में भगवान हमारे साथ ही होगा।

Adhir tweet

अधीर रंजन चौधरी ने लिखा कि तमाम कोशिशों के बावजूद चीनी सीमा पर हमारी सेना के 20 जवान शहीद हो गए। और चीन जमीनी स्थिति को बदलने पर तुला हुआ है। चीन हर संभव कोशिश करके भारतीय जमीन में घुसना चाहता है जो हमारे लिए चुनौती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में हम सभी चीनी सेना के सामने झुक नहीं सकते हैं, बल्कि उसे करारा जवाब देना ही होगा।

हालांकि इस ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए और लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा डाली। साथ ही यूजर्स ने अधीर रंजन चौधरी के बहाने कांग्रेस की भी जमकर लताड़ लगा डाली।

इससे पहले अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार पर चीन मामले को लेकर देशवासियों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है, ‘आधा रोटी खाएंगे, चीन को सबक सिखाएंगे। चीन के खिलाफ आम लोगों की भावनाएं ऐसी हैं, एक राष्ट्रीय आक्रोश है, सरकार को लोगों को भ्रमित नहीं करना चाहिए।’