newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने की पहले केंद्रीय मंत्री गडकरी की तारीफ फिर अब सफाई में दिया ये बयान

Maharashtra: अशोक चव्हाण ने अपनी सफाई में कहा है कि,  ”महाराष्ट्र में बुनियादी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से संबंधित मुद्दों को नितिन गडकरी बड़ी ही गंभीरता से लेते हैं।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण को मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ को लेकर अब सफाई देनी पड़ी है। बता दें कि अशोक चव्हाण ने इससे पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 2 साल पूरे करने और कुल मिलाकर सात साल पूरे करने पर एक वर्चुअल प्रेस मीट को संबोधित करते हुए कहा था कि, केंद्र ने सभी निर्णय लेने की शक्तियां अपने हाथों में रख ली हैं, लेकिन अब कोरोना के प्रकोप के बाद आरोप राज्य सरकारों पर लगा रही है। इस बाबत जब उनसे पूछा गया कि, मोदी सरकार में आपको कोई पसंदीदा मंत्री है। तो उन्होंने जवाब में केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी के बारे में “अच्छे शब्द” का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि गडकरी को लेकर सराहना की जा सकती है।

nitin gadkari

अशोक चव्हाण ने कहा कि, गडकरी अलग पार्टी में भले हैं लेकिन वे वैचारिक मतभेदों के बावजूद अन्य दलों के साथ संवाद बनाए रखते हैं। चव्हाण ने कहा, “गडकरी गलत पार्टी में तो हैं लेकिन वो सही व्यक्ति हैं। उनका महाराष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है, लेकिन उनकी शक्तियों को लगातार कम किया जा रहा है।” हालांकि उन्होंने अपने दावे के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

इस बयान के बाद अब अशोक चव्हाण ने अपनी सफाई में कहा है कि,  ”महाराष्ट्र में बुनियादी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से संबंधित मुद्दों को नितिन गडकरी बड़ी ही गंभीरता से लेते हैं। मैं या तो लेख लिखकर या ट्विटर पर उनके काम की प्रशंसा हमेशा करता रहता हूं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं हुआ कि, मैं उनके राजनीतिक रुख का समर्थन करता हूं। वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति है।