newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhya Pradesh: दिग्‍विजय सिंह बोले, 2028 तक हिंदू-मुस्लिम की जन्मदर हो जाएगी बराबर, तो लोगों ने ऐसे दिया जवाब

Hindu Muslim Population: वीडियो में दिग्विजय सिंह कह रहे है कि, ‘ये कहते हैं कि मुसलमान 4-4 बीवी कर लेते हैं। दर्जनों बच्चे पैदा कर देते हैं और 10-20 साल बाद मुसलमान बहुसंख्यक हो जाएंगे और हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। मैं चुनौती देता हूं जो भी मुझसे चर्चा करना चाहें कर लें।’

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Congress leader Digvijaya Singh) ने एक बार फिर ऐसा कुछ कह दिया है जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए है। इस बार दिग्विजय सिंह ने हिंदुओं-मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही दिग्विजय सिंह ने हिन्दू-मुस्लिम आबादी का गणित समझाया। जिसके बाद अब उनके इस बयान को लेकर राजनीति तेज हो सकती है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का मानना है कि जिस प्रकार से जनसंख्या की जन्मदर घट रही है, साल 2028 तक हिंदुओं और मुसलमानों की जन्मदर बराबर हो जाएगी। दिग्विजय सिंह ने ये बयान मध्य प्रदेश के सिहोर में किसान पदयात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

digvijaya singh

वीडियो में दिग्विजय सिंह कह रहे है कि, ‘ये कहते हैं कि मुसलमान 4-4 बीवी कर लेते हैं। दर्जनों बच्चे पैदा कर देते हैं और 10-20 साल बाद मुसलमान बहुसंख्यक हो जाएंगे और हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। मैं चुनौती देता हूं जो भी मुझसे चर्चा करना चाहें कर लें।’

आगे उन्होंने एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि, 1951 से लेकर आज तक मुसलमानों की जन्मदर जितनी तेजी से घट रही है उतनी तेजी से हिंदुओं की जन्मदर नहीं घटी है, लेकिन आज भी मुसलमानों की जन्मदर 2.7 है और हिंदुओं की 2.3 है यानी कि परिवार में 2.3 परिवार आ जाता है, उनका 2.7 है, लेकिन जिस प्रकार से जनसंख्या की जन्मदर घट रही है। 2028 तक हिंदुओं की और मुसलमानों की जन्मदर बराबर हो जाएगी और उस समय पूरे देश में जनसंख्या स्थिर हो जाएगी। जो भी बढ़ोतरी होगी वो 2028 तक होगी। उसके बढोतरी बाद नहीं होगी। आज खतरा बताकर हिंदुओं को गुमराह किया जाता है।” इस दौरान उन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

लोगों ने ऐसे दी प्रतिक्रिया-