newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कांग्रेस नेताओं को सीएए के बारे में जानकारी नहीं : नड्डा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने कहा, “इस खुले मंच से मैं राहुल गांधी को सीएए पर दस लाइन बोलने की चुनौती देता हूं और आप दो पंक्तियों में यह बात बताएं कि सीएए का विरोध क्यों कर रहे हैं।”

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कांग्रेस नेताओं को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा इस कानून का विरोध ‘राष्ट्रवाद’ से प्रेरित होने के बजाय ‘राजनीति’ से प्रेरित है।

JP Nadda

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हैं कि वह इस बारे में दस लाइन बोलकर दिखाएं। नड्डा ने कांग्रेस नेताओं को ‘पूरी तरह अनभिज्ञ’ बताते हुए, उनके यह कहने का मजाक उड़ाया कि अधिकारी सीएए के संबंध में पासपोर्ट और आधार कार्ड मांगेंगे।

JP Nadda Assam
उन्होंने कहा, “आप क्या बात कर रहे हैं? यह बिल (कानून) नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहीं। आपकी नीयत में खोट है। यह आप राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित होकर विरोध कर रहे हैं।” नड्डा ने कहा, “आप देश नहीं, केवल वोटबैंक देखते हो। आपके लिए वोट देश से पहले हैं। लेकिन हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले है। आप हर चीज में वोटबैंक क्यों देखने लगते हो?”

Rahul Gandhi sad
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने कहा, “इस खुले मंच से मैं राहुल गांधी को सीएए पर दस लाइन बोलने की चुनौती देता हूं और आप दो पंक्तियों में यह बात बताएं कि सीएए का विरोध क्यों कर रहे हैं।”