newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: मानसून सत्र से पहले राहुल गांधी निकले विदेश यात्रा पर, Twitter पर लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन

Rahul Gandhi Foreign Visit: कांग्रेस से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने आज सुबह कतर एयरलाइन्स से उड़ान भरी और वह 17 जुलाई तक स्वदेश लौट आएंगे। माना जा रहा है कि वो मानसून सत्र के शुरू होने से पहले आ जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई को शुरू होने जा रहा है। जबकि 6 अगस्त को समाप्त होगा।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते है। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी बुरे दौर से गुजर रही है। कई दिग्गज नेता कांग्रेस का साथ छोड़कर दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे है। ऐसे में राहुल गांधी इन सबकी फिक्र छोड़कर अलग ही मौज मस्ती कर रहे है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर सुर्खियों में आए गए है। खबरों के मुताबिक, राहुल गांधी फिर से विदेश की यात्रा के लिए रवाना हो गए है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी मंगलवार सुबह को विदेश दौरे पर निकल गए है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

rahul gandhi

कांग्रेस से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने आज सुबह कतर एयरलाइन्स से उड़ान भरी और वह 17 जुलाई तक स्वदेश लौट आएंगे। माना जा रहा है कि वो मानसून सत्र के शुरू होने से पहले आ जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई को शुरू होने जा रहा है। जबकि 6 अगस्त को समाप्त होगा। इसके अलावा 18 जुलाई को ही राष्ट्रपति चुनाव भी होने है। इसके अलावा 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव भी होने है।

लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन-

वहीं जैसे ही सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर जाने की खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी। ज्ञात हो कि इससे पहले राहुल गांधी अपने नेपाल दौरे को लेकर विवादों में घिर गए थे।  जहां वो काठमांडू में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे। नेपाल दौरे से उनके कई वीडियो भी सामने आए थे।