नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर के बीच शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर कोरोना महामारी को लेकर केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि, सरकार और प्रधानमंत्री को आज तक कोरोना समझ ही नहीं आया है। कोरोना सिर्फ एक बीमारी नहीं है, कोरोना एक बदलती हुई बीमारी है। आप इसको जितना समय और जगह देंगे ये उतना खतरनाक बनता जाएगा।
हालांकि अपने इस बयान के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रोल हो गए। लोगों ने कोरोना महामारी को लेकर पीएम मोदी और सरकार पर निशाना साधने पर उनकी जमकर खिचाईं कर डाली।
बाबू समझो इशारे☺️☺️ pic.twitter.com/l1P1SUA36j
— Lalit Rawat (@lmrawat) May 28, 2021
राहुल गांधी ने कहा कि अगर इस रेट पर वैक्सीनेशन चलता गया तो तीसरी, चौथी और पांचवी वेव आएगी। हमारी मृत्यु दर झूठ है और सरकार इस झूठ को फैला रही है। सरकार को समझना चाहिए कि विपक्ष उनका दुश्मन नहीं है, विपक्ष उनको रास्ता दिखा रहा है।
अगर इस रेट पर वैक्सीनेशन चलता गया तो तीसरी, चौथी और पांचवी वेव आएगी। हमारी मृत्यु दर झूठ है और सरकार इस झूठ को फैला रही है। सरकार को समझना चाहिए कि विपक्ष उनका दुश्मन नहीं है, विपक्ष उनको रास्ता दिखा रहा है: राहुल गांधी, कांग्रेस #COVID19 pic.twitter.com/YLcdaaIpaT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2021
राहुल गांधी ने कहा कि, ये दूसरी वेव प्रधानमंत्री की ज़िम्मेदारी है, प्रधानमंत्री ने जो नौटंकी की, अपनी ज़िम्मेदारी पूरी नहीं की उसका कारण दूसरी वेव है। अगर वैक्सीनेशन इसी तरह से चलता गया तो मई 2024 में हिन्दुस्तान की पूरी जनता का वैक्सीनेशन होगा।
ये दूसरी वेव प्रधानमंत्री की ज़िम्मेदारी है, प्रधानमंत्री ने जो नौटंकी की, अपनी ज़िम्मेदारी पूरी नहीं की उसका कारण दूसरी वेव है। अगर वैक्सीनेशन इसी तरह से चलता गया तो मई 2024 में हिन्दुस्तान की पूरी जनता का वैक्सीनेशन होगा: राहुल गांधी, कांग्रेस #COVID19 pic.twitter.com/bnsep8kxrj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2021