newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farmers Protest: चक्का जाम का समर्थन करना राहुल गांधी को पड़ गया महंगा, यूजर्स ने ऐसे कर दी बोलती बंद

Chakka Jaam: दरअसल राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा, अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है- ये तीन क़ानून सिर्फ़ किसान-मज़दूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है, ऐसे में किसानों ने आज देश भर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करने का ऐलान किया है। हालांकि इस चक्का जाम का असर दिल्ली की सीमा के अंदर नहीं होगा, साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसका असर देखने को नहीं मिलेगा। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज होने वाले इस चक्का जाम पर अपना समर्थन दिया है। हालांकि चक्का जाम का समर्थन करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी को महंगा पड़ गया है। लोगों ने ट्विटर पर उनकी जमकर खिचाई कर डाली।

Chakka Jaam

दरअसल राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा, अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है- ये तीन क़ानून सिर्फ़ किसान-मज़दूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!

वहीं राहुल गांधी के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लोगों ने उनकी जमकर खिचाई कर डाली। एक यूजर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, संसद में विपक्ष कृषि बिल की चर्चा पर भाग खड़ा हुआ, मैं उनके चमचों से पूछता हूं काले कृषि कानून में काला क्या है?।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ‘चक्का जाम’ के मद्देनजर सुरक्षा और पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने ट्वीट किया, ” क्यों डराते हो डर की दीवार से।”

इससे पहले राहुल गांधी ने शनिवार को मंहगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मोदी सरकार ने बजट बिगाड़ दिया- देश और घर, दोनों का!