नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस विधायक मंच से किसानों को संबोधित करते हुए अचानक रो पड़ते है। दरअसल मध्य प्रदेश के सागर में तरवर सिंह लोधी किसानों से बातचीत कर रह होते है। इस दौरान किसान खाद न मिलने की परेशानी कांग्रेस विधायक को बता रहे थे। लेकिन इस दौरान कांग्रेस नेता के भावुक हो जाते है और मंच पर ही उनके आंंसू छलक पड़ते है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी को जमकर ट्रोल कर रहे है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मंच से कांग्रेस विधायक रोते हुए कहते है कि, ”सरकार हमारे बंडा विधानसभा क्षेत्र के साथ बड़ा भेदभाव कर रही है। हमारे हक का खाद उपचुनाव होने वाले क्षेत्र पृथ्वीपुर, टीकमगढ़ भेजा जा रहा है। इससे हमारे क्षेत्र के किसान परेशान हो रहे हैं। आपने मुझे वोट देकर जिताया, लेकिन इस वक्त मैं कुछ नहीं कर पा रहा हूं।”
यहां देखिए वीडियो
अचानक रोने लगे कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी*… क्या हो गई मध्यप्रश में कांग्रेस विधायकों की हालत…. न @INCMP में हो रही सुनवाई न @CMMadhyaPradesh में…?? वेसे नाकारा विधायको को चुनकर जनता 5 साल रोती है ,@BJP4MP @digvijaya_28 @vdsharmabjp @nsp2106 @bhadoriabjp pic.twitter.com/GUoNQk8T2K
— sudhirdandotiya (@sudhirdandotiya) October 26, 2021
इसके बाद कांग्रेस विधायक तरवर सिंह ने सागर आकर खाद की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। खबरों के अनुसार, इन दिनों मध्य प्रदेश के सागर जिले में खाद की कमी के चलते किसान बहुत परेशान हैं। इसके लेकर जगह-जगह चक्काजाम लगाए जाने की खबरें आ रही हैं
लोगों की प्रतिक्रिया-