newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 507, महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 3648

कोरोना से जंग लड़ रहे जूनी इंदौर के थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की मौत हो गई है। उन्होंने रविवार रात 3 बजे दम तोड़ दिया। 45 वर्षीय देवेंद्र 10  दिनों से अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार की सुबह तक इससे मरने वालों की संख्या 507 हो गई है। इस महामारी से अगर सबसे ज्यादा कोई प्रभावित राज्य है तो वो महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 3648 तक पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना महामारी के केस जमात से जुड़े पाए गए हैं।

corona Virus

दिल्ली

वहीं दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1700 से ज्यादा मामले सामने हो चुके हैं. देश की राजधानी में अब तक कोरोना से 42 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 76 हॉटस्पॉट इलाकों की पूरी तरह सील कर दिया गया है। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोना से संक्रमित मरीज दिल्ली में ही हैं।

telangana corona

दिल्ली में शनिवार को 67 नए केस सामने आने से चिंता और बढ़ गई है। दिल्ली के हॉटस्पॉट इलाके जहांगीरपुरी में शनिवार को एक ही घर से 26 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोग कंटेनमेंट जोन में होने के बावजूद एक दूसरे के घर जा रहे थे। अब इस लापरवाही का ही नतीजा है कि पूरा परिवार एक साथ वायरस के संक्रमण में आ गया है।

पंजाब

देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो पंजाब में पटियाला जिला COVID-19 का एक और हॉटस्पॉट बन गया है। पंजाब में शनिवार को एक ही दिन में 15 मामले सामने आए। जिसमें 9 केस पटियाला जबकि 6 मामले राजपुरा से सामने आए हैं। पटियाला में अब तक 26 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

Devendra chandravanshi

मध्य प्रदेश

कोरोना से जंग लड़ रहे जूनी इंदौर के थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की मौत हो गई है। उन्होंने रविवार रात 3 बजे दम तोड़ दिया। 45 वर्षीय देवेंद्र 10  दिनों से अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से टीआई का अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था।