newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस के खिलाफ युद्ध में मोदी ने इन मंत्रियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देना होगा राज्यवार अपडेट

कोरोना से लड़ने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। उनका यह प्रयास रंग लाता दिखाई दे रहा है। पूरा देश लॉकडाउन में है।

नई दिल्ली। कोरोना से लड़ने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। उनका यह प्रयास रंग लाता दिखाई दे रहा है। पूरा देश लॉकडाउन में है। दूसरे देशों के मुकाबले भारत में कोरोना का प्रसार बेहद कम है। इस बीच इस लड़ाई को और धारदार बनाने के लिए पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

Narendra Modi Complete Lockdown

पीएम मोदी ने कोरोना से प्रभावित राज्यों से ग्राउंड फीडबैक पता करने के लिए अपने मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने इन मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी बनाया है। इन मंत्रियों को राज्य के हर जिले के डीएम और अधिकारियों से रोज बात कर कोरोना का अपडेट और बचाव के काम का अपडेट देना होगा।

corona marij

पीएम ने राजस्थान और पंजाब की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सौंपी है जबकि असम की जिम्मेदारी जनरल (रि) वीके सिंह को सौंपी गई है। यूपी बेहद अहम राज्य है। ऐसे में यूपी की जिम्मेदारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत चार केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी गई है। इनमें संजीव बाल्यान, महेंद्रनाथ पांडेय, कृष्णपाल गुर्जर शामिल हैं।

PM Narendra Modi

इसी तरह बिहार में रविशंकर प्रसाद और रामविलास पासवान को प्रभारी बनाया गया है जबकि ओडिशा की कमान धर्मेंद्र प्रधान के हाथ में दी गई है।

UP Corona Case

छत्तीसगढ में अर्जुन मुंडा और झारखंड में मुख्तार अब्बास नकवी को प्रभारी बनाया गया है जबकि कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रकाश जावड़ेकर को सौंपी गई है।

PM Narendra Modi

इस बीच बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं के जरिए देशभर में लॉक डाउन में लाचार लोगों का पेट भरने का अभियान चलाने जा रही है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश भर में गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों तक भोजन पहुंचाने की तैयारियों का जायजा लिया है। बीजेपी की कोशिश है कि इस लॉक डाउन में एक भी व्यक्ति भूखा नहीं सोना चाहिए।