newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi on Vaccine Record: देश ने वैक्सीनेशन में रचा इतिहास, PM मोदी बताया ‘सामूहिक भावना की विजय’

PM Modi on Vaccine Record: कोरोना महामारी से जंग के दौरान भारत को बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। भारत ने महामारी से जंग के दौरान 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने में कामयाबी हासिल की है। इस बड़ी उपलब्धि पर देशवासी जश्न मना रहे हैं साथ ही मोदी सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से जंग के दौरान भारत को बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। भारत ने महामारी से जंग के दौरान 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने में कामयाबी हासिल की है। इस बड़ी उपलब्धि पर देशवासी जश्न मना रहे हैं साथ ही मोदी सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं। ट्विटर पर सुबह से ही #100CroreVaccination ट्रेंड कर रहा है। लोग अपनी प्रतिक्रिया और खुशी इसके प्रति जाहिर कर रहे हैं। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वैक्सीनेशिन में रचे गए इतिहास पर खुशी जाहिर की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “भारत लिपियों का इतिहास। हम 130 करोड़ भारतीयों की भारतीय विज्ञान, उद्यम और सामूहिक भावना की विजय देख रहे हैं। 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार। #VaccineCentury।”

कोरोना महामारी से जंग के दौरान भारत को बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर देशवासियों को बधाई दी है।


कोरोना महामारी से जंग के दौरान भारत को बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। भारत ने महामारी से जंग के दौरान 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने में कामयाबी हासिल की है। इसका पूरा श्रेय हमारे चिकित्सकर्मियों को जाना चाहिए जिन्होंने दिन रात कड़ी मेहनत करके आज की तारीख में भारत को इस मुकाम पर पहुंचाया है।


वैक्सीनेशन को मिली इस नई रफ्तार से भारत को कोरोना के खिलाफ जंग में नई धार मिली है और  इसके साथ ही इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी सभी चिकित्सकर्मियों पर साफ झलक रही है।

वहीं, इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने के सिलसिले में उन सभी चिकितस्कर्मियों को बधाई दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। आइए, आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने इस खास मौके पर क्या कुछ कहा है।