नई दिल्ली। एक दिन में पूरे देश में कोरोना वायरस के 2 लाख 40 हजार 842 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस संख्या के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,65,30,132 हो गई है। इसके अलावा इस महामारी की वजह से पिछले 24 घंटे में 3 हजार 741 नई मौतें हुई हैं। जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 2,99,266 हो गई है। वहीं 3,55,102 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,34,25,467 दर्ज की गई है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के सक्रिय मामले देश में कुल 28,05,399 है। इन आंकड़ों से साफ है कि, देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी हुई है। रफ्तार कम होने की स्थिति में देश ने कोरोना टेस्टिंग को लेकर भी रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि देश में 22 मई, शनिवार को 32,86,07,937 लोगों के सैंपल टेस्ट हुए हैं। यह अपने आप एक रिकॉर्ड संख्या है।
सरकारी आंकड़ें के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 21.23 लाख टेस्ट किए गए। यह संख्या अब तक सबसे ज्यादा है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 5 दिनों से रोज लगातार 20 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। कोरोना के मामलों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। देश में 36 दिनों बाद सबसे कम 2.4 लाख नए मामले आए है। भारत में अब डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर 11.34 प्रतिशत हो गया है।
बता दें कि भारत में पिछले कई दिनों से पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate) की तुलना में रिकवरी रेट (Recovery Rate) बढ़ रही है, जोकि राहत की खबर है। हालांकि दक्षिण भारत के कई राज्य ऐसे हैं, जहां कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें सबसे तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल शामिल हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने (Recovery Rate) की दर 88 प्रतिशत है। देश में अब कोरोना के सिर्फ 28 लाख एक्टिव केस हैं। जिन राज्यों में कोरोना के नए मामले अधिक केस सामने आ रहे हैं, उनमें तमिलनाडु में 35,873, कर्नाटक में 31,183, केरल में 28,514, महाराष्ट्र में 26,133, आंध्र प्रदेश में 19,981 मामले सामने आए हैं।