newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar News: बिहार की बेटी, गरीब बच्चों की मां डा. सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया

नई दिल्ली। बिहार के भागलपुर की शिक्षिका डा. सुमन सोनी की सेवा भावना को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। यह कार्यक्रम दिल्ली के एक 5 स्टार होटल हॉलिडे में आयोजित हुआ था। इस समारोह में उन्हें दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया। सुमन सोनी बिहारी कन्या मध्य विद्यालय मिरजानहाट में …

नई दिल्ली। बिहार के भागलपुर की शिक्षिका डा. सुमन सोनी की सेवा भावना को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। यह कार्यक्रम दिल्ली के एक 5 स्टार होटल हॉलिडे में आयोजित हुआ था। इस समारोह में उन्हें दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया। सुमन सोनी बिहारी कन्या मध्य विद्यालय मिरजानहाट में कार्यरत हैं। वह प्रत्येक माह अपने वेतन की दस प्रतिशत राशि जरूरतमंद लोगों पर खर्च करती हैं। वे दाह संस्कार, शादी में जरूरतमंदों को आर्थिक मदद करती हैं। जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर भी खर्च करती हैं। सुमन हर साल बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आती है। सुमन सोनी अभी अपनी कमाई से जरूरतमंद बच्चों को पढ़ा रही है। वह उन बच्चों को अपने बच्चे की तरह देखभाल करती है, जिसकी वजह से बच्चे उन्हें मां कह कर बुलाते है।

सुमन की जिम्मेदारी बढ़ी

सुमन ने कहा कि इस सम्मान ने उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। अब वह उन बच्चों का और भी ख्याल रखेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि वृद्धाश्रम और अनाथालय को वो मंदिर मानती है और वहां के लोगों से मिलने वो अपने बच्चों के साथ जाया करती है। वो और उनके बच्चें वहां के लोगो की सेवा करते है। किसी पर्व, त्योहार या खुशी के मौके पर वह स्लम एरिया के बच्चों को अपने यहां बुलाती है और उनके साथ बैठ कर खाना खाती है। उनके साथ काफी एन्जॉय भी करती है। अपनी खुशी उन बच्चों के साथ बांटना उन्हें काफी पसंद आता है। उन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर उन्हें जो खुशी मिलती है वो खुशी वह शब्दों में बयां नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि खुशी बांटने से ही बढ़ती है।

सुमन ने आर्गेनाइजेशन के संस्थापक की किया धन्यवाद

समारोह में कोरियोग्राफर फराह खान, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, गायिका सोमा घोष, नायिका जिनल पांड्या, कोरियोग्राफर मुदस्सर खान, पवित्र रिश्ता फेम उषा ताई जैसी सेलिब्रिटी के साथ डा. सुमन सोनी को भी सम्मानित किया गया है। सुमन ने दादा साहेब फाल्के आइकान अवॉर्ड फिल्म्स आर्गेनाइजेशन के संस्थापक कल्याण जी जाना, डा. अंकिता जाना, और डा. भैरू जैन को धन्यवाद दिया।