newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली के दंगल में केजरीवाल की बेटी की एंट्री, ट्विटर पर यूजर्स ने ऐसे उड़ाया AAP का मजाक

भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए हर्षिता केजरीवाल ने कहा कि क्या लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने वाला आतंकवादी हो सकता है। क्या बच्चों को शिक्षित करने वाला आतंकवादी हो सकता है। क्या बिजली और पानी की आपूर्ति में सुधार करने वाला आतंकवादी हो सकता है।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख करीब आते जा रही है, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच अब दिल्ली के दंगल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की भी एंट्री हो गई है। केजरीवाल को आतंकी बताए जाने के खिलाफ अब उनकी बेटी हर्षिता सपोर्ट में उतर आई हैं। हर्षिता ने कहा कि वे कहते हैं कि राजनीति गंदी है, लेकिन यह एक नया स्तर है। हालाकि दिल्ली के दंगल में केजरीवाल की बेटी हर्षिता की एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आम आदमी पार्टी की जमकर खिल्लाई उड़ाई है।

pm modi arvind kejriwal

भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए हर्षिता केजरीवाल ने कहा कि क्या लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने वाला आतंकवादी हो सकता है। क्या बच्चों को शिक्षित करने वाला आतंकवादी हो सकता है। क्या बिजली और पानी की आपूर्ति में सुधार करने वाला आतंकवादी हो सकता है।

Harshita Kejriwal

हर्षिता ने कहा कि मेरे पिता हमेशा सामाजिक सेवा के काम में रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुझे याद है कि वो (अरविंद केजरीवाल) मेरे भाई, मां और परिवार के हर सदस्य को सुबह छह बजे जगाकर भागवत गीता का पाठ कराते थे। इसके साथ ही हम सब ‘इंसान का इंसान से हो भाईचारा’ गाना भी गाते थे और इसके बारे में हमे शिक्षा भी देते थे। क्या यह आतंकवाद है?

दिल्ली के चुनाव में अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता के एंट्री को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर यूजर्स ने आम आदमी पार्टी का मजाक बना डाला। यूजर्स ने जहां अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को जमकर आड़े हाथों लिया, तो वहीं ज्यादातर यूजर्स मोदी सरकार के समर्थन में उतरते दिखे।