दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने सुनील यादव और कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने देर रात अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 10 और कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Avatar Written by: January 21, 2020 9:11 am
Romesh Sabharwal, Arvind Kejriwal, Sunil Yadav

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने देर रात अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 10 और कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की घोषणा की है। खास बात यह है कि इस सूची में यह साफ हो गया कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल  टक्कर देते हुए नजर आएंगे।

Romesh Sabharwal, Arvind Kejriwal, Sunil Yadav

भाजपा की दूसरी लिस्ट में नांगलोई जाट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजिंदर पाल बग्गा, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह, नई दिल्ली से सुनील यादव, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौली से कुसुम खत्री, कालकाजी से धर्मवीर सिंह, कृष्णा नगर से अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल को उम्मीदवार बनाया है।

BJP Candidate List

भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों का नाम फाइनल किया था। वहीं दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने 10 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कुल मिलाकर भाजपा ने 67 उम्मीदवारो को मैदान में उतारा है। भाजपा ने गठबंधन में दो सीट जेडीयू और एक लोजपा को दी है। शिरोमणि अकाली दल के साथ सीटों पर सहमति नहीं हो पाई थी। लिहाजा अकाली दल ने दिल्ली चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

bjp symbol

उधर कांग्रेस की ओर से नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री केजरीवाल और भाजपा के सुनील यादव के खिलाफ रोमेश सभरवाल को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने तिलक नगर विधानसभा से एस रामिंदर सिंह बराह को मैदान में उतारा है तो राजेंद्र नगर से रॉकी तुसीद को टिकट दिया गया है। बदरपुर से प्रमोद कुमार यादव, कोंडली सुरक्षित सीट से अमरीश गौतम, घोंडा सीट से भीष्म शर्मा तो करावल नगर से अरबिंद सिंह को मैदान में उतारा गया है।

Congress Candidate list

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामाकंन भरने की आखिरी तारीख आज यानी 21 जनवरी है। 22 जनवरी को नामांकन के लिए दायर आवेदनों की जांच और छंटनी होगी और 24 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान किया जाएगा और नतीजे 11 फरवरी को सामने आएंगे।

Latest