newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi on High Alert: सुरक्षा कारणों को लेकर हाई अलर्ट पर दिल्ली, खूफिया एजेंसी ने बताया आंतकी हमले का खतरा

Delhi on High Alert: देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खूफिया एजेंसी से मिले आतंकी हमले का इनपुट मिला है, जिसके बाद से दिल्ली की सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई है। त्योहारों को देखते हुए दिल्ली में आंतकी हमले का अलर्ट है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खूफिया एजेंसी से मिले आतंकी हमले का इनपुट मिला है, जिसके बाद से दिल्ली की सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई है। त्योहारों को देखते हुए दिल्ली में आंतकी हमले का अलर्ट है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह से मुसतैद है। दिल्ली पुलिस ने बाजारों में सुरक्षा बढ़ी है साथ ही चेकिंग भी बढ़ा दी है। इसके अलावा होटल्स और गेस्ट हाउस पर भी नजर रखी जा रही है। साथ ही किराएदारों के वैरिफिकेशन पर भी जोर दिया जा रहा है।

आने वाले समय में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कई इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। वहीं, नवरात्रि के कारण भक्तों की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

terror-attack-alert-in-delhi

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के एक दुकानदार का कहना है कि लोगों की भारी भीड़ के कारण हमेशा किसी अप्रिय घटना की संभावना बनी रहती है। जब हम अपने इलाके में पुलिस को देखते हैं तो सुरक्षित महसूस करते हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 14 सितंबर को पाकिस्तानी एक आंतकी मॉड्यूल का भांडाफोड़ किया था। इसके बाद 7 संदिग्ध आंतकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। जो इस त्योहारी सीजन के दौरान देश में आंतकी हमले करने का प्लान बना रहे थे। आरोपी अब पुलिस की हिरासत में हैं।