नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के मोरी गेट (Mori gate) के कूचा मोहत्तर खान में बीती रात कुछ अज्ञात बदमाशो ने बस्ती में तबाड़तोड़ फायरिंग (Delhi Firing) कर दी। बदमाश यही नहीं रुके उन्होंने घरों और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। जिससे इलाके में दहशत बढ़ गई।
हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष को निशाने पर नहीं लिया। ताबड़तोड़ फायरिंग के डर से लोग अपने घरों में छिप गए। बाद में बदमाशों ने घरों और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
#Delhi | राजधानी दिल्ली में आधी रात को बदमाशों का तांडव, मोरी गेट इलाके में की ताबड़तोड़ फायरिंग
Visit our Youtube – https://t.co/hJrsvEpyyX pic.twitter.com/tMHr484ZLE
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) August 17, 2020
स्थानीय लोगों के मुताबिक रात करीब 12 बजे करीब 15-20 अज्ञात बदमाशो की भीड़ आई। उन्होंने बिना किसी को निशाने पर लिये इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची। उन्हें मौके से कई राउंड फायरिंग के निशान और खोके भी मिले हैं। अच्छी बात यह है कि इस फायरिंग में किसी को कोई चोट नहीं आई है।