newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Weather: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में कोहरा छाए रहने के साथ शीतलहर जारी

Delhi Weather: साल 2020 खत्म होने जाने जा रहा है। जाते-जाते भी ठंड (Cold) बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज सुबह सर्द हवाओं के साथ-साथ कोहरा दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली। साल 2020 खत्म होने जाने जा रहा है। जाते-जाते भी ठंड (Cold) बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज सुबह सर्द हवाओं के साथ-साथ कोहरा दर्ज किया गया है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

cold

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज सुबह कोहरा छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मुरादाबाद में ठंड बढ़ने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एक व्यक्ति ने बताया, “बहुत ज़्यादा ठंड पड़ रही है जिसकी वजह से हाथ-पैर काम नहीं कर रहे हैं। कोहरा नहीं है लेकिन हवा चल रही है।”

पंजाब के लुधियाना में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज लुधियाना में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के पटनीटॉप में हुई बर्फबारी का पर्यटक आनंद लेते दिखे।