newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan Cabinet Portfolio: राजस्थान में विभागों का बंटवारा, जानिए किसे कौन-सा मिला मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Government Portfolios allocation: मदन दिलावर को विद्यालयी शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग सौंपा गया है। कन्हैयालाल जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और भूजल विभाग, जोगाराम पटेल-संसदीय कार्य विभाग, न्याय विभाग, सुरेंद्र रावत- जल संसाधन विभाग, अविनाश गहलोत- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सुमित गोदारा-खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जोराराम कुमावत- पशुपालन एवं डायरी विभाग, बाबूलाल खराड़ी-जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, गृह रक्षा विभाग और हेमंत मीणा को राजस्व विभाग मिला है। 

नई दिल्ली। राजस्थान में शुक्रवार मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भजन शर्मा ने अपने पास कई अहम मंत्रालय रखे हैं। जिनमें आबकारी विभाग, गृह विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग समेत 8 विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी को वित्त विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग समेत 6 मंत्रालय दिए गए है। डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा तकनीकी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा दिए गए है। किरोडीलाल को कृषि और उद्यानिकी विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। गजेंद्र सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग दिया गया है।

जानिए किसे कौन-सा मिला मंत्रालय 

मदन दिलावर को विद्यालयी शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग सौंपा गया है। कन्हैयालाल जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और भूजल विभाग, जोगाराम पटेल-संसदीय कार्य विभाग, न्याय विभाग, सुरेंद्र रावत- जल संसाधन विभाग, अविनाश गहलोत- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सुमित गोदारा-खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जोराराम कुमावत- पशुपालन एवं डायरी विभाग, बाबूलाल खराड़ी-जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, गृह रक्षा विभाग और हेमंत मीणा को राजस्व विभाग मिला है।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

सुरेंद्र पाल सिंह टीटी-कृषि विपणन विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग।

संजय शर्मा- वन विभाग, जलवायु एवं परिवर्तन विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग

गौतम कुमार-सहकारिता विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग

झाबर सिंह खर्रा-नगरीय विकास विभाग, स्वायत्त शासन विभाग

हीरालाल नागर-ऊर्जा विभाग

बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की थी। राज्य की 199 सीटों में से भाजपा के खाते में 115 सीटें आई। वहीं कांग्रेस 69 सीटें मिली। बीएसपी को 2 और अन्य को 13 सीटें मिली।