newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus in UP: यूपी में अबतक दी गई एक करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन की डोज

Coronavirus in UP: वहीं योगी सरकार की कैबिनेट की बैठक में 18 साल से ऊपर के लोगों का मुफ्त में वैक्सीनेशन किए जाने का फैसला किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 99 लाख 27 हजार 150 लोग वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

लखनऊ। कोरोना का संक्रमण कम करने के लिए टीकारण का अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार यहां अब तक 92,44,878 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तो वहीं 16,89,688 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। यानि पहली और दूसरी डोज मिलाकर कुल 1, 09,34, 566 कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। वहीं योगी सरकार की कैबिनेट की बैठक में 18 साल से ऊपर के लोगों का मुफ्त में वैक्सीनेशन किए जाने का फैसला किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 99 लाख 27 हजार 150 लोग वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। मौजूदा समय प्रदेश के लगभग 8 हजार से ज्यादा केंद्रों पर कोविड वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही है। जिनमें प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं।

CM Yogi Adityanath

वहीं उत्तर प्रदेश में 9 लाख 18 हजार 622 हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज और 6 लाख 21 हजार 184 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। ऐसे ही 8 लाख 25 हजार 164 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज और 4 लाख 56 हजार 909 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। प्रदेश में 40-60 वर्ष के मध्य आयु वाले व्यक्तियों की बात करें तो 36 लाख 52 हजार 790 को पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों में 38 लाख 48 हजार 878 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 6 लाख 11 हजार 595 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है।

corona vaccine

वहीं पूरे देश में अब तक 12 करोड़ 71 लाख 29 हजार 113 लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जा चुकी है। दिल्ली में 26 लाख 82 हजार 165, महाराष्ट्र में 1 करोड़ 26 लाख 50 हजार 266, केरल में 60 लाख 26 हजार 805, तमिलनाडु में 48 लाख 14 हजार 662, कर्नाटक में 75 लाख 43 हजार 325 लोगों को अब तक वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जा चुकी है।

corona vaccine

वहीं पूरे देश में एक मई से 18 साल से ऊपर की उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। पीएम मोदी ने हाल ही में एक बैठक के बाद यह अहम फैसला लिया है। हाल के दिनों में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने यह मांग की थी कि कोरोना वैक्सीन की तय उम्र सीमा को कम किया जाए। ऐसे में केंद्र सरकार ने यह अहम फैसला लिया है।