newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: इस खास वजह से वायरल हो रहा है ‘बिहार में का बा’ का यह जवाबी गीत, आपने सुना क्या?

Bihar: ‘बिहार में का बा’ (Bihar Mein Ka Ba) का जवाब देते हुए कई गाने आ गए हैं। इसमें बिहार की मैथिली ठाकुर के दिए जवाब को लोग काफी पसंद कर रहे थे। वहीं और एक गीत ने अभी धूम मचा रखी है।

नई दिल्ली। बिहार में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। एक तरफ भाजपा-जेडीयू गठबंधन तो दूसरी तरफ राजद-कांग्रेस गठबंधन एक दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं। चुनाव के इस मौसम में संगीतमय हमला भी एक दूसरे पर इन दोनों गठबंधन के द्वारा किया जा रहा है। राजद की तरफ से एक एलेक्शन थीम सॉन्ग जारी किया गाय। इसके बाद आज भाजपा की तरफ से भी पार्टी का चुनाव गीत जारी किया गया। जिसके बोल हैं- आवा हो बिहार के भैया, दीदी-चाची, बाबू-मैया, ‘आत्मनिर्भर’ बनाई जां, प्रगति के…। वहीं एक और गीत है जिसने बिहार के चुनाव में धूम मचा दी है। वह गती है ‘बिहार में का बा’। अब इसके जवाब में अलग-अलग गीतों की बाढ़ आ चुकी है। ‘बिहार में का बा’ का जवाब देते हुए कई गाने आ गए हैं। इसमें बिहार की मैथिली ठाकुर के दिए जवाब को लोग काफी पसंद कर रहे थे। वहीं और एक गीत ने अभी धूम मचा रखी है।

दरअसल इस जवाबी गीत को इसलिए भी लोग पसंद कर रहे हैं कि इस गीत को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार मुत्युंजय सिंह ने लिखा है। वहीं इस जवाबी गीत को आवाज दी है लोकगायक दीपक त्रिपाठी ने। इस गीत में नीतीश के शासनकाल में बिहार के विकास की बात को बताया गया है।


गीत के जरिए विपक्ष के उस सवाल का जवाब दिया गया है जिसमें पूछा गया है कि ‘बिहार में का बा’। इस गीत में कहा गया है कि यहां बुद्ध का विचार है, एनडीए की सरकार है, सड़क का जाल है और विकास बेमिसाल है। आगे इसमें कहा गया है कि फसल का दाम मिल रहा है, मजदूर को काम मिल रहा है, गरीब को मकान मिल रहा है और मेधा को पहचान मिल रही है।


गाने में आगे कहा गया है कि प्रदेश में बिजली पूरी मिल रही है, भ्रष्टाचारी को जेल हो रही है, नीतीश की बात हो रही है, जनता पीएम मोदी के साथ दिख रही है। देश में बिहार की शान है और इस राज्य को मिली नई पहचान है। बिहार में ये सब है। इस गाने के जरिए जवाब दिया गया है। इस गीत के जरिए नीतीश के राज में बिहार के विकास के बारे में बताया गया है।