newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ED Raid On Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी का छापा, शराब घोटाले की चार्जशीट में है नाम

संजय सिंह का नाम भी शराब घोटाले की चार्जशीट में है। ईडी ने इससे पहले संजय सिंह के करीबियों के यहां भी शराब घोटाला मामले में छापे मारे थे। तब संजय सिंह ने इसे बदले की कार्रवाई बताया था। शराब घोटाला में पहले ही सीबीआई ने केजरीवाल सरकार में डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी का छापा पड़ा है। ईडी के कुछ अफसर आज तड़के संजय सिंह के घर पहुंचे और जांच का काम शुरू किया। माना जा रहा है कि संजय सिंह के घर पर ईडी का ये छापा दिल्ली के शराब घोटाला मामले में पड़ा है। संजय सिंह का नाम भी शराब घोटाले की चार्जशीट में है। ईडी ने इससे पहले संजय सिंह के करीबियों के यहां भी शराब घोटाला मामले में छापे मारे थे। तब संजय सिंह ने इसे सियासी बदले की कार्रवाई बताया था।

शराब घोटाला मामले में पहले ही सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल सरकार में डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। मनीष सिसोदिया को अब तक जमानत नहीं मिल सकी है। दिल्ली के शराब घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने आरोप लगाया है कि नई शराब नीति बनाकर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया गया और इससे दिल्ली सरकार को राजस्व में सैकड़ों करोड़ का चूना लगा है। शराब घोटाले को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और केंद्र में बैठी बीजेपी के बीच खूब जुबानी जंग भी चलती रही है। अब संजय सिंह के घर ईडी के छापे से दोनों के बीच ये जंग और तेज होने के आसार हैं।

manish sisodia and satyendra jain
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।

दिल्ली के ही एक और मंत्री सत्येंद्र जैन को भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी मई 2022 में की गई थी। काफी मशक्कत के बाद और तबीयत खराब होने का हवाला देने पर सुप्रीम कोर्ट ने इलाज के लिए सत्येंद्र जैन को बीते दिनों अंतरिम जमानत दी थी। अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को कट्टर ईमानदार बताया था। अब संजय सिंह के घर पड़े ईडी के छापे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल क्या कहते हैं, इस पर सबकी नजर है।