newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Liquor Scam: शराब घोटाले में सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा को कल ईडी ने किया तलब, सांसद संजय सिंह के सामने बिठाकर पूछताछ संभव

दिल्ली का शराब घोटाला आजकल चर्चा में है। इस शराब घोटाले में पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और फिर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई। कुछ और आरोपियों को भी पहले गिरफ्तार किया गया है। संजय सिंह 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली का शराब घोटाला आजकल चर्चा में है। इस शराब घोटाले में पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और फिर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई। कुछ और आरोपियों को भी पहले गिरफ्तार किया गया है। संजय सिंह 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर हैं। अब इस शराब घोटाला मामले में कल का दिन बहुत अहम हो सकता है। ईडी ने इस मामले में सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा को तलब किया है। माना जा रहा है कि दिनेश अरोड़ा और संजय सिंह को आमने-सामने बिठाकर ईडी के अफसर सवाल पूछने वाले हैं।

dinesh arora and manish sisodia
शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया के साथ दिनेश अरोड़ा की फाइल फोटो।

संजय सिंह और मनीष सिसोदिया लगातार दावा करते रहे हैं कि दिल्ली में न तो कोई शराब घोटाला हुआ है और न ही किसी घोटाले में उनका हाथ है। वहीं, ईडी का दावा है कि शराब घोटाला में दोनों का हाथ है। दिनेश अरोड़ा को भी आरोपी बनाया गया था, लेकिन वो सरकारी गवाह बन गया। आरोप है कि संजय सिंह ने 2 करोड़ रुपए दिनेश अरोड़ा से लिए। 1 करोड़ रुपए संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा पर लेने का आरोप ईडी ने लगाया है। ईडी का कहना है कि दिनेश अरोड़ा ने बयान दिया है कि उससे रकम लेने के बाद दिल्ली के आबकारी विभाग से दुकान की शिफ्टिंग का रुका काम संजय सिंह ने कराया। इसके अलावा संजय सिंह ने उसे मनीष सिसोदिया से मिलवाया।

dinesh arora

संजय सिंह के एक करीबी और निजी स्टाफ के सदस्य को एक कंपनी में शेयर देने का आरोप भी ईडी ने लगाया है। अब कल अगर दिनेश अरोड़ा और संजय सिंह को आमने-सामने बिठाकर ईडी पूछताछ करती है, तो शराब घोटाला मामले के कई रहस्य और खुल सकते हैं। दिनेश अरोड़ा दिल्ली का नामी कारोबारी है। राधा इंडस्ट्रीज में दिनेश अरोड़ा डायरेक्टर है। इसके अलावा भी दिनेश अरोड़ा की कई कंपनियां बताई जाती हैं।