newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Positive Story: आठ साल का बच्चा और बना डाले 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड, सभी को पछाड़ कर किया ये हैरतअंगेज काम

Positive Story: इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाकर बच्चे ने न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। चलिए अब आपको बताते हैं आखिर कौन है बच्चा और किस हुनर से बनाए हैं बच्चे ने ये विश्व रिकॉर्ड…

नई दिल्ली। एक 8 साल के बच्चे से आप क्या उम्मीद करते हैं, यही की वो अपनी पढ़ाई अच्छे से करें, अपने कामों को करना सीखें। लेकिन अगर हम आपको कहें कि 8 साल की उम्र में ही कोई बच्चा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लें तो शायद आपको ये बात मजाक लगेगी। ऐसा कुछ कर दिखाया है सोनीपत की रहने वाली 8 साल की एक बच्चे ने। इस बच्चे ने 8 साल की उम्र में 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सबको चौंका कर दिया है। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाकर बच्चे ने न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। चलिए अब आपको बताते हैं आखिर कौन है बच्चा और किस हुनर से बनाए हैं बच्चे ने ये विश्व रिकॉर्ड…

World Record Martin

कोरोना काल के दौरान लगा लॉकडाउन तो सभी को याद है। सभी दुकानें, स्कूल, कॉलेज, जिम, मॉल बंद थे। यहां तक कि लोग अपने काम पर भी नहीं जा पा रहे थे। कोरोना काल के दौरान लोगों को घर पर मजबूरन रहना पड़ा था। हालांकि कई लोगों के लिए ये कोरोना काल वरदान साबित हुआ। लोगों ने इस दौरान खुद को सक्षम बनाया। आज हम आपको एक ऐसी ही एक बच्चे की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने कोरोना काल के दौरान अपने पिता की मदद से बॉक्सिंग का हुनर सीखा…

World Record Martin

बच्चे ने कोरोना काल के दौरान बॉक्सिंग का इतना अभ्यास किया कि आज वो बच्चा 8 साल की उम्र में 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड और तीन एशिया रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है। बच्चे का नाम मार्टिन है (World Record Martin) और बच्चे ने पहले ही बेड पर 3 मिनट में 1105  पंच कर सभी को हैरान कर दिया। बच्ची से पहले ये रिकार्ड 28 साल के पावेल के नाम था। पावेल के नाम 3 मिनट में 3 मिनट में 918 पंच करने का रिकार्ड था लेकिन अब वो टूट गया है।