newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Polls: सत्ता में रहने के बाद भी CM योगी रहे ‘फकीर’, अखिलेश बने ‘धनकुबेर’, हलफनामों से हुआ खुलासा

CM Yogi and Akhilesh Yadav assets: अब जैसे ही योगी आदित्यनाथ ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया, तो सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार खिलखिला गया। चर्चागोशी होने लगी। तुलनाएं होने लगी। बतकहियों का मौसम गुलजार हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किस मसले को लेकर चर्चा, तो चर्चा होने लगी उनकी संपत्तियों को लेकर कि अभी तक उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए कितनी संपत्तियां अर्जित की है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी अपनी वाकपटुता को लेकर, तो कभी विरोधी दलों की घेराबंदी करने को लेकर सहित किसी ने किसी मसले को लेकर सुर्खियों के सैलाब में गोता लगाते ही रहते हैं। आज कल सूबे के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री बहुत व्यस्त चल रहे हैं। सूबे के हर जनपद में उनकी आमद देखी जा रही है। लोकलुभावने वादों के सहारे सूबे की जनता को रिझाने की उनकी कोशिश अपने परवान पर है। मुख्यमंत्री पूरी कोशिश कर रहे हैं कि फिर से उनके माथे पर मुख्यमंत्री का ताज आए। इस दिशा में लगातार उनकी कोशिश जारी है, लेकिन उनकी इस कोशिश में उन्हें कामयाबी मिलेगी या नाकामयाबी। यह तो फिलहाल आगामी 10 मार्च यानी की नतीजों के दिन ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल तो सूबे की हर छोटी बड़ी सियासी गतिविधियों को लेकर सियासी सूरमाओं की सक्रियता अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

वहीं, अगर आप  चुनावी मौसम में सूबे की सियासी गतिविधियों को लेकर अपडेट रहते हैं, तब तो आपको पता ही होगा कि बीते शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन पत्र, मतलब चुनाव लड़ने से पहले किसी भी उम्मीदवार के संदर्भ में राजनीति, पेशगत व व्यक्तिगत संबंधित समस्त जानकारियों का पिटारा।

CM Yogi told Akhilesh family the character of Mahabharata, SP Chief said-Accidental UP CM | CM Yogi Adityanath ने Akhilesh Yadav के परिवार की तुलना महाभारत के पात्रों से की, SP प्रमुख

अब जैसे ही योगी आदित्यनाथ ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया, तो सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार खिलखिला गया। चर्चागोशी होने लगी। तुलनाएं होने लगी। बतकहियों का मौसम गुलजार हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किस मसले को लेकर चर्चा, तो चर्चा होने लगी उनकी संपत्तियों को लेकर कि अभी तक उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए कितनी संपत्तियां अर्जित की है। वहीं, तुलनाएं होने लगी अखिलेश यादव की संपत्तियों से। जहां अखिलेश को धनकुबेर बताए जाने लगा, तो वही योगी आदित्यनाथ को फकीर बताए जाने लगा। जहां अखिलेश यादव को परिवादी बताए जाने लगा जो परिवारवाद की राजनीति करने का शगल रखते हैं, तो वहीं सीएम योगी को वैराग्य बताए जाने लगा। जिनका इस दुनिया में महज जनता की सेवा करने के ध्येय के अलावा और कुछ भी नहीं है। चलिए, आगे की रिपोर्ट में हम आपको दोनों ही सियासी सूरमाओं द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्र से रूबरू कराए चलते हैं, जिससे आप परिलक्षित हो सकें कि असल स्थिति क्या है।

अखिलेश और डिंपल के पास कितनी अचल संपत्ति?

 

गौरतलब है कि आगामी 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और आगामी नतीजों की घोषणा आगामी 10 मार्च  को होने जा रही है। वर्तमान में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हैं।

योगी पर कोई देनदारी नहीं, साइंस ग्रैजुएट हैं

इसी कड़ी में सभी सियासी दलों के सियासी सूरमा अपनी सियासी जमीन तलाशने की जद्दोजहद में मसरूफ हैं। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि किसे कामयाबी मिल पाती है और किसे नहीं। वहीं, अगर आपको इन दोनों ही सियासी सूरमाओं की संपत्ति में आकाश और पाताल सरीखे इस फर्क के बारे में कुछ कहना है, तो आप हमारे साथ निसंकोच अपने विचार साझा कर सकते हैं।