newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Exit Poll Results 2022: गुजरात-हिमाचल में किसकी बन रही है सरकार?, एग्जिट पोल से हुआ साफ

Exit Poll Results 2022: बता दें कि साल 2017 में गुजरात चुनाव में भाजपा के खाते 99 सीटें आई, जबकि कांग्रेस के खाते 77 सीटें आई थी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 44 सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस को 21 और तीन अन्य के खाते में सीट आई थी।

नई दिल्ली। गुजरात में सोमवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग हुई। दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीट पर मतदान हुए है।  हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को वोट डाले जा चुके हैं। चुनावी नतीजे गुजरात और हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को आएंगे। वोटिंग के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कौन जितेगा हिमाचल प्रदेश या गुजरात का चुनाव। कई टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। हालांकि एग्जिट पोल के परिणाम, कभी सटीक तो कभी उसके उल्ट भी देखने को मिलते हैं। मगर आज हर किसी की नजर इन एग्जिट पोल्स पर टिकी हुई है। सभी न्यूज चैनलों आज अपने एक्जिट पोल के जरिए बताएगें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आखिर कौन सत्ता पर काबिज होने जा रहा हैं। बता दें कि गुजरात में 182 सीटों पर दो चरणों में चुनाव हुए हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों पर एक फेज में वोटिंग हैं। बता दें कि एबीपी न्यूज-C वोटर के साथ, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, न्यूज 24 ने टुडेज चाणक्या के साथ मिलकर सर्वे किया है।

Gujarat and Himachal Election 2022

अपडेट-

गुजरात में फिर से भाजपा सरकार – सर्वे

एबीपी न्यूज-सी वोटर के अनुसार गुजरात में भाजपा पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकती है। गुजरात में भाजपा 128-140 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 31-43, आप 3-11 और अन्य 2-6 सीट मिल सकती है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, गुजरात में फिर भाजपा की जोरदार वापसी होते दिखाई दे रही है। भाजपा के 131-151 सीटें मिल सकती है, वहीं कांग्रेस को 16-30 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि आप को 9-21 सीटें मिल सकती है।

रिपब्लिक P-MARQ एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा का कमल खिलता दिखाई दे रहा है। भाजपा को 128-148 सीटें मिलते दिख रही है। कांग्रेस पार्टी की बुरी हालात होते दिखाई दे रही है। कांग्रेस को 30-42 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा आप को 02-10 और अन्य को 0-3 सीट मिल सकती है।

वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा का डंका बजते हुए दिखाई दे रहा है। टीवी9 के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 125 से 130 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस 40-50 सीटें मिल सकती है। आम आदमी पार्टी को 03-05 को सीट मिलते दिखाई दे रही है, जबकि अन्य को 03-07 मिलते दिखाई दे रही है।

जी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा दोबारा सत्ता पर काबिज हो सकती है। भाजपा- 35-40 सीटें, कांग्रेस को 20-25,  AAP- 0-3 , अन्य 1-5 को सीटें मिलने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में फिर खेलगा कमल- इंडिया टीवी मैटराइज 

इंडिया टीवी मैटराइज के मुताबिक, हिमाचल में भाजपा दोबारा सत्ता पर काबिज होते दिखाई दे रही है। भाजपा को 35-40, कांग्रेस को 26-31, आम आदमी पार्टी और अन्य को जीरो सीटे मिल सकती है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत और इटीजी के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए है। एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा हिमाचल में इतिहास रचा सकती है, हालांकि कांग्रेस पार्टी राज्य में भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दे रही है। टाइम्स नाउ नवभारत और इटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा के खाते में 34-42 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस के खाते 24-32 सीटें, आम आदमी पार्टी के खाता खोलने में भी कामयाब नहीं दिख रही है।

वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी का दबदबा देखने को मिल रहा है।  नगर निगम की 250 सीटों में से आप के खाते में 149-171 सीटें आ सकती है। वहीं भाजपा को 69 से 91 सीटें मिलना का अनुमान है।  कांग्रेस को महज 3- 5 सीट मिल रही। इसके अलावा अन्य को 2 – 3 सीटें मिल सकती है।

गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि, गुजरात में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का खाता खुलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

बता दें कि साल 2017 में गुजरात चुनाव में भाजपा के खाते 99 सीटें आई, जबकि कांग्रेस के खाते 77 सीटें आई थी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 44 सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस को 21 और तीन अन्य के खाते में सीट आई थी।