newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab Cabinet Expansion: कल शाम 4:30 बजे होगा चरणजीत सिंह मंत्रिमंडल का विस्तार, इन चेहरों को मिलेगी जगह, तो इनकी होगी छुट्टी

Punjab Cabinet Expansion on Sunday: कुछ माह बाद पंजाब में चुनावी बिगुल बजने वाला है, लेकिन चुनावी बिगुल बजने से पहले ही प्रदेश में बड़ी सियासी उठापठक देखने को मिली है, जिसके बाद से जहां प्रदेश का मुखिया बदला गया तो वहीं अब इस मुखिया के सहयोगियों को बदलने की तैयारी चल रही है।

नई दिल्ली। कुछ माह बाद पंजाब में चुनावी बिगुल बजने वाला है, लेकिन चुनावी बिगुल बजने से पहले ही प्रदेश में बड़ी सियासी उठापठक देखने को मिली, जिसके बाद से जहां प्रदेश का मुखिया बदला गया तो वहीं अब इस मुखिया के सहयोगियों को बदलने की तैयारी चल रही है। जी हां…चरणजीत सिंह द्वारा मुख्यमंत्री पद पर काबिज होने के बाद अब कल यानी रविवार शाम 4:30 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। इसके लिए पार्टी की तरफ से सारी तैयारियां मुकम्मल की जा चुकी हैं। इसी मंत्रिमंडल विस्तार के सिलसिले में बीते दिनों सीएम चरणजीत चन्नी राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं से मुखातिब हुए थे। माना जा रहा है कि यह मुलाकात उन्होंने प्रदेश में होने जा रहे बड़े सियासी फेरबदल के संदर्भ में था, जिसे बहुत जल्द ही जमीन पर उतारने की तैयारी है।

channi....

 

कैसा होगा मंत्रिमंडल का नया समीकरण

वहीं, पंजाब में विस्तारित होने जा रहे मंत्रिमंडल के संदर्भ में बताया जा रहा है कि इसमें जहां कुछ लोगों की छुट्टी हो सकती है, तो वहीं कुछ नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। इसकी पूरी तैयारी गहन विचार-विमर्श के बाद पूरी की जा चुकी है। आइए, हम आपको उन नामों के बारे में बताएं चलते हैं, जिनकी मंत्रिमंडल से छुट्टी तय मानी जा रही है।

channi

इन चेहरों की जा सकती है छुट्टी  

बताते चलें कि पंजाब मंत्रिमंडल में गुरप्रीत सिंह कांगड़, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी (खेल मंत्री) और साधु सिंह धर्मसोत (सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री) को कैबिनेट से हटाया जा सकता है। गुरप्रीत सिंह कांगड़ की पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी होने की वजह से छट्टी तय मानी जा रही है। इसके साथ ही जिन नेताओं को हटाने का फैसला किया गया है, उसकी मुख्य वजह इनकी कैप्टन से नजदीकियां मानी जा रही है। अब ऐसे इसका कैप्टन के सियासी मनोदशा पर इसका क्या कुछ असर पड़ता है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा। चलिए, अब आगे जानते हैं कि किन-किन नेताओं को पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चाएं इस समय जोर पकड़ रही है।

charanjit-singh-channi

 इन नए चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

माना जा रहा है कि ब्रह्म मोहिन्दरा, राणा गुरजीत, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया ,अरुणा चौधरी, रजिया सुल्ताना, डॉ. राज कुमार वेरका, भारत भूषण, विजय इंदर सिंगला, गुरकीरत कोटली, राजा वरिंग, संगत सिंह गिलजियां, काका रणदीप सिंह,परगट सिंह, कुलजीत सिंह नागरा को नए मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।