newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fact Check: AAP नेता संजय सिंह ने किया ट्वीट ‘PM मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद का किया अपमान’, लेकिन कुछ देर बाद ही खुल गई झूठ की पोल

Fact Check: संजय सिंह ने लिखा, ऐसा अपमान Very Sorry Sir ये लोग ऐसे ही हैं, आपका कार्यकाल ख़त्म अब आपकी तरफ़ देखेंगे भी नहीं। इसमें ये दर्शाया गया है कि पीएम मोदी के आगे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हाथ जोड़ रहे हैं। वीडियो में ये भी दिखाने की कोशिश की गई है कि जब राष्ट्रपति पीएम के समक्ष आते है तो वो मुंह फेर लेते है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो अक्सर वायरल होते रहते है। इन वीडियो के जरिए लोगों के मन में कभी-कभी भ्रम डालने की कोशिश की जाती है। कई बार नेता ऐसे वीडियो शेयर कर देते है जिनके बारे में उन्हें खुद जानकारी नहीं होती है। सोशल मीडिया पर दिग्गज नेता भी गच्चा खा जाते है। कई मौकों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ वीडियो से छेड़छाड़ कर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश गई है। इसी क्रम में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। अपने ट्वीट में संजय सिंह ने लिखा, ऐसा अपमान Very Sorry Sir ये लोग ऐसे ही हैं, आपका कार्यकाल ख़त्म अब आपकी तरफ़ देखेंगे भी नहीं। इसमें ये दर्शाया गया है कि पीएम मोदी के आगे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हाथ जोड़ रहे हैं। वीडियो में ये भी दिखाने की कोशिश की गई है कि जब राष्ट्रपति पीएम के समक्ष आते है तो वो मुंह फेर लेते है।

लेकिन क्या वाकई में पीएम मोदी ने देश के सर्वोच्च पद में विराजमान रामनाथ कोविंद का अपमान किया। या फिर उनकी प्रधानमंत्री मोदी इमेज को खराब करने के लिए इस तरह का एंजेडा चलाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके आलोचक वीडियो का सत्यता की पुष्टि किए बिना सवाल उठाने लगे। मगर थोड़ी देर बाद इस वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है। आपको बता दें कि ये वीडियो शनिवार यानी 23 जुलाई 2022 की शाम का है जहां संसद भवन के सेंट्रल हॉल  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए विदाई कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें  स्मृति चिन्ह और हस्ताक्षर पुस्तिका भेंट की गई।


राष्ट्रपति अपना संबोधन करने के बाद मंच से उतरते हैं और आगे की लाइन में बैठे मंत्रियों के पास जाकर मिलते हैं। इतना ही नहीं वो सबका हाथ जोड़कर अभिवादन भी स्वीकार करते हैं। ये वीडियो भी उसी दौरान का है। लेकिन संजय सिंह ने रविवार को वीडियो के एक छोटे इसे को ट्वीट कर दिया। जिससे सबके बीच गलत संदेश गया। जो वीडियो उन्होंने शेयर किया जब पीएम मोदी ने उनका हाथ जोड़कर अभिवादन कर चुके थे।

उन्होंने ये दिखाने की कोशिश की पीएम मोदी देश के राष्ट्रपति का अपमान कर रहे है। ऐसे में पीएम मोदी के खिलाफ एजेंडा चलने वाले संजय सिंह का ये दावा एकदम गलत साबित हुआ है। हालांकि सच्चाई सबके सामने आ गई और अब सोशल मीडिया पर लोग आप नेता की जमकर क्लास भी लगा रहे है।