newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना के सुपर स्प्रेडर में तब्दील हो चुका है किसानों का आंदोलन, अब हरियाणा में हालात बिगाड़ने की तैयारी

Corona: किसानों के नाम पर चल रहे आंदोलन में अब आपसी लड़ाई की जमीन पर भी राजनीति शुरू हो गई है। टोहाना में जुटी किसानों की भारी भीड़ कोरोना की सुपर स्प्रेडर बन सकती है।

नई दिल्ली। किसानों के नाम पर कोरोना के फैलाव में लगे तत्व अभी भी अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे। कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोगों की मौतों से भी इन पर कोई फर्क नही पड़ा है। आज संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने हरियाणा के टोहाना में भीड़ लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। किसानों के नए नवेले मसीहा बने राकेश टिकैत ने इनकी अगुवाई की। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता टोहाना में गिरफ्तारियां देने के लिए पहुंचे। यहां विधायक देवेंद्र सिंह बबली और किसानों के बीच बवाल हुआ था। ये घटना एक जून की है। टोहाना के नागरिक अस्पताल में जजपा के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने एक एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया था। इस दौरान उनका विरोध करने के लिए किसान नेताओं की अगुवाई में एक जत्था भी पहुंच गया। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले पहुंचे इन किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Farmers Protest

इस दौरान विधायक की गाड़ी पर हमला हुआ। कुछ लोगों को चोटे आईं। इसी मसले पर हरियाणा की पुलिस किसानों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। कानून व्यवस्था से जुड़े इस सवाल पर किसानों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। नेतागिरी के चक्कर में राकेश टिकैत भी इसमें कूद पड़े।

Coronavirus

किसानों के नाम पर चल रहे आंदोलन में अब आपसी लड़ाई की जमीन पर भी राजनीति शुरू हो गई है। टोहाना में जुटी किसानों की भारी भीड़ कोरोना की सुपर स्प्रेडर बन सकती है। राकेश टिकैत की अगुवाई में आम लोगों की जान के साथ ये खिलवाड़ तब हो रहा है जबकि कोरोना की तीसरी लहर की आहट है। विशेषज्ञ सावधान रहने की चेतावनी दे रहे हैं। मगर निहित राजनीतिक स्वार्थों के लिए एक बड़ी त्रासदी को आमंत्रण दिया जा रहा है।