newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

COVID-19: देश में कोरोना का कोहराम जारी, 24 घंटे में दर्ज हुए रिकॉर्ड 3,52,991 नए केस

Coronavirus: सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,52,991 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में मरने वालों की संख्या 2,812 दर्ज की गई। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,73,13,163 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 1,95,123 हो गई है। बता दें कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,13,658 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,43,04,382 है।

नई दिल्ली। भारत में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। हर दिन कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो, देश में 3,52,991 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में कोरोना की चपेट में आने से 2,812 लोगों ने अपनी जान गवाई है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,52,991 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में मरने वालों की संख्या 2,812 दर्ज की गई। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,73,13,163 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 1,95,123 हो गई है। बता दें कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,13,658 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,43,04,382 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि, भारत में कल तक (26 अप्रैल) कोरोनावायरस के लिए कुल 27,93,21,177 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,02,367 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। वहीं देश में कोरोना वायरस की कुल 14,19,11,223 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।