newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Action: जूतों पर छाप दिया भारत का झंडा, Amazon के खिलाफ हो रही ये कार्रवाई

अमेजन इससे पहले भी विवाद में आ चुकी है। कुछ साल पहले उसने डोर मैट पर देवी-देवताओं की तस्वीरें छाप दी थीं। बाद में माफी मांगकर उसने इन्हें हटाया था। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में बयान देते हुए कहा कि जूतों पर तिरंगे का इस्तेमाल आपत्तिजनक है।

भोपाल। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन पर मध्यप्रदेश में एफआईआर हुई है। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर अमेजन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला जूतों में राष्ट्रीय ध्वज छापने का है। कंपनी ने रिपब्लिक डे सेल में बेचे जा रहे जूतों पर तिरंगा लगा दिया। इस पर हंगामा मचने के बाद कंपनी ने विज्ञापन तो हटा लिया, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने इस मामले में भौंहें टेढ़ी करते हुए अमेजन को मुश्किल में डाल दिया है। कंपनी पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप के तहत केस हुआ है।

amazon

बता दें कि अमेजन इससे पहले भी विवाद में आ चुकी है। कुछ साल पहले उसने डोर मैट पर देवी-देवताओं की तस्वीरें छाप दी थीं। बाद में माफी मांगकर उसने इन्हें हटाया था। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में बयान देते हुए कहा कि जूतों पर तिरंगे का इस्तेमाल आपत्तिजनक है। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और देश की आन, बान और शान का प्रतीक भी है। किसी भी सूरत में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा था कि डीजीपी को अमेजन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अमेजन कंपनी अमेरिका की है। इसके मालिक जेफ बेजोस हैं। जेफ बेजोस दुनिया के बड़े अमीरों की सूची में भी आते हैं। भारत में अमेजन बड़े पैमाने पर ई-कॉमर्स व्यापार करती है। बावजूद इसके धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप भी उस पर कई बार लग चुके हैं। अब देखना ये है कि अमेजन जिस ताजा विवाद में फंसी है, उसमें उसे राहत मिलती है या नहीं।