newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

फेस्टिव सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की ये ट्रेनें, यहां देखिए लिस्ट

Indian Railway : त्योहार को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आनंद विहार-भागलपुर-आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 03760 आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के लिए एक नवंबर को चलेगी।

नई दिल्ली।  कुछ दिनों में त्योहारों की बयार बहने वाली है। एक के बाद एक त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में दिल्ली मुंबई में रह कर अपने परिवार का गुजर बसर करने वाले लोगों में फेस्टिव सीजन के दौरान अपने गांव जाने की बेताबी बढ़ जाती है, लेकिन अफसोस कई मौकों पर रेलवे पर लोगों की बढ़ती आमद की वजह से उन्हें ट्रेनें उपलब्ध नहीं हो पाती है, जिसको ध्यान में रखते हुए इस बार रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कल यानी की सोमवार से स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की मुश्किलों का सामना ना करना पड़े। आइए, आगे  आपको उन ट्रेनों के बारे में बताएं चलते हैं , जो कल से आपको पटरियों पर रफ्तार भरती हुई दिखेंगी।

Indian Railway

यहां देखिए लिस्ट

त्योहार को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आनंद विहार-भागलपुर-आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 03760 आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के लिए एक नवंबर को चलेगी। शाम 6:15 बजे यह ट्रेन भागलपुर के लिए रवाना होगी। मार्ग में सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, पटना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, सुलतानपुर, लखनऊ तथा मुरादाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09634 दिल्ली जंक्शन से कटिहार के लिए एक नवंबर को दोपहर 3:05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रूदौली, फैजाबाद, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी तथा नवगछिया स्टेशनों पर ठहरेगी।

एक अन्य ट्रेन जोगबनी के लिए एक नवंबर को चलेगी। ट्रेन संख्या 09632 आनंद विहार से जोगबनी के लिए दोपहर बाद 3:30 बजे रवाना होगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रूदौली, फैजाबाद, शाहगंज, आजमगढ, मऊ जंक्शन, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार और पूर्णिया जंक्शन पर रुकेगी। इसी स्टेशन से सहरसा के लिए स्पेशल ट्रेन एक नवंबर को चलेगी।

ट्रेन संख्या 09650 आनंद विहार से दोपहर दो बजे रवाना होगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगडिया तथा एस बख्तियारपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 01692  आनंद विहार से दरभंगा के लिए एक नवंबर को देर रात 12:30 बजे चलेगी।

इनमें से कुछ ट्रेनें ऐसे भी हैं, जो एक नवंबर से आपको पटरी पर रफ्तार भरती हुईं दिखेंगी। हालांकि आमतौर पर त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए अतरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाता है, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।