newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan: कांग्रेस शासित राजस्थान में एक और महिला से दरिंदगी, गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी, फिर गला दबाकर की गई हत्या

राजस्थान में कांग्रेस के राज में महिलाओं पर दरिंदगी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ताजा घटना भरतपुर में हुई है। यहां एक महिला से पहले गैंगरेप किया गया। उसके बाद आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी। फिर महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव बाजरे के एक खेत में मिला।

भरतपुर। राजस्थान में कांग्रेस के राज में महिलाओं पर दरिंदगी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ताजा घटना भरतपुर में हुई है। यहां एक महिला से पहले गैंगरेप किया गया। उसके बाद आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी। फिर महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव बाजरे के एक खेत में मिला। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में जवानों की तैनाती की गई है। जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को महिला को बहाने से बुलाकर आरोपियों ने अगवा कर लिया था। फिर उससे दरिंदगी की गई।

DIGITAL RAPE

महिला के पति ने कुछ लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस पर इस मामले में ढिलाई बरतने का आरोप भी लगाया है। महिला की हत्या के बाद उग्र लोगों ने प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। लोगों और महिला के पति का आरोप है कि अगवा करने की शिकायत लेकर थाने गए। फिर भी पुलिस ने शिकायत लेने से इनकार कर दिया। महिला के पति का कहना है कि 1 सितंबर को 11 बजे उसकी पत्नी को नामजद आरोपियों ने फोन कर बीमार बेटी को देखने के लिए बुलाया और फिर उसे अगवा कर गैंगरेप किया गया।

murder large

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुनसान जगह महिला से दरिंदगी की गई। प्राइवेट पार्ट में बोतल डाले जाने के बारे में पुलिस का कहना है कि वो हर पहलू की जांच कर रही है। आरोपी किस तरह बेखौफ हैं, ये इसी से पता चलता है कि हत्या के बाद महिला के शव को वे गाड़ी में रखकर ले गए और बाजरे के एक खेत में फेंक दिया। इसके बाद वे फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कोशिश चल रही है।