newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पूर्व दिल्ली पुलिस कमिश्नर और कई राज्यों के राज्यपाल रहे वेद मारवाह का हुआ निधन

दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का शुक्रवार रात आठ बजे गोवा में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनका जन्म पेशावर में हुआ था।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का शुक्रवार रात आठ बजे गोवा में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनका जन्म पेशावर में हुआ था। वह मणिपुर, झारखंड और मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके थे। जानकारी के अलुसार उन्होंने गोवा के मापुसा के असिलो अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उनके पिता विभाजन के बाद भारत आ गए थे। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मारवाह ने अपने 36 साल के करियर में विभिन्न राज्यों में काम किया।

वेद मारवाह 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर रहे और उन्होंने 1988 से 1990 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के तीसरे महानिदेशक के तौर पर भी सेवाएं दीं। वह मणिपुर, झारखंड एवं मिजोरम के राज्यपाल भी रहे।

गोवा डीजीपी ने ट्वीट किया, ‘हम पुलिस बल के महान नेता के चले जाने से अत्यंत दु:खी हैं। वेद मारवाह ने चुनौतियों के समय पुलिस बल का नेतृत्व किया और तीन राज्यों के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।’ पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने कहा कि वह वेद मारवाह के निधन की सूचना से स्तब्ध हैं।