newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat: BJP ने भूपेंद्र पटेल को बनाया गुजरात का नया CM, कांग्रेस को लगी मिर्ची, ट्वीट कर साधा निशाना पर नहीं जुटाए पाए समर्थन

Gujarat: हालांकि भूपेंद्र पटेल के जरिए भाजपा को घेरने के चक्कर कांग्रेस की ट्विटर पर लोगों ने जमकर खिचाईं कर दी। इतना ही लोगों ने राहुल गांधी को ही निशाने पर ले लिया। प्रयाग नाम के एक यूजर ने लिखा, कुछ लोग तो 19 मिलियन फॉलोवर्स होने के बाद भी अपनी पुस्तैनी सीट से सांसदी हार जाते हैं।

नई दिल्ली। भाजपा के दिग्गज नेता भूपेंद्र पटेल को रविवार को गुजरात का नया मुख्यमंत्री चुना गया। उन्होंने विजय रूपाणी की जगह ली, जिन्होंने शनिवार को अचानक इस्तीफा दे दिया था। अहमदाबाद के घाटलोदिया से विधायक पटेल पहले अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष थे। बता दें कि भूपेन्द्र पटेल घाटलोदिया सीट से विधायक हैं। भूपेंद्र पटेल ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट से कांग्रेस के शशिकांत वासुदेवभाई पटेल को मात दी थी।

Bhupendra Patel and Rupani

इस बीच भूपेंद्र पटेल को गुजरात का नया बनाए जाने पर अब मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला। मध्य प्रदेश ने कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, पूरे देश में 14000 लोगों की पसंद भूपेन्द्र पटेल गुजरात के नये मुख्यमंत्री होंगे। ये नरेंद्र मोदी की तरफ़ से गुजरात की जनता के मुंह पर करारा तमाचा है।

हालांकि भूपेंद्र पटेल के जरिए भाजपा को घेरने के चक्कर कांग्रेस की ट्विटर पर लोगों ने जमकर खिचाईं कर दी। इतना ही लोगों ने राहुल गांधी को ही निशाने पर ले लिया। प्रयाग नाम के एक यूजर ने लिखा, कुछ लोग तो 19 मिलियन फॉलोवर्स होने के बाद भी अपनी पुस्तैनी सीट से सांसदी हार जाते हैं।

एक यूजर ने कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसते हुए सोनिया जी तो ट्विटर पे ही नहीं है।