newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कांग्रेस ने डाली गलवान में सैनिकों को संबोधित करते हुए इंदिरा गांधी की फोटो, पड़ताल में खुल गई पोल

भाजपा प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने खुद ट्विटर के जरिए कांग्रेस की पोल खोलते हुए तस्वीर शेयर की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह सब भी 50 साल के अपरिपक्व बालक ही रहेंगे।

नई दिल्ली। एक तरफ जहां पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर देश में गुस्से का माहौल है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वे पहाड़ी इलाके में सैनिकों को संबोधित करते हुए दिख रही हैं। हालांकि जब इस तस्वीर की पड़ताल की गई तो दावा कुछ और ही निकला, और कांग्रेस की एक बार फिर पोल खुल गई।

India china army

दरअसल यूथ कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इंदिरा गांधी की एक ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर ट्वीट की गई जिसमें वह पहाड़ों के बीच सेना के जवानों को संबोधित करती दिख रही हैं। यूथ कांग्रेस ने यह तस्वीर इस दावे के साथ शेयर की कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने गलवान वैली में सेना के जवानों को संबोधित किया था।

यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर कई सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी शेयर की गई है। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि इंदिरा गांधी उसी गलवान घाटी में सैनिकों को संबोधित कर रही हैं, जहां इस समय भारत और चीन के बीच संघर्ष चल रहा है।

जानिए सच क्या है?

हालांकि सोशल मीडिया पर यूथ कांग्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीर की पोल खुल गई। दरअसल इंदिरा गांधी की यह तस्वीर लेह की है गलवान घाटी की नहीं। भाजपा प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने खुद ट्विटर के जरिए कांग्रेस की पोल खोलते हुए तस्वीर शेयर की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह सब भी 50 साल के अपरिपक्व बालक ही रहेंगे।

वहीं सोशल मीडिया पर यूथ कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाने जाने पर यूजर्स ने उनकी जमकर खिचाई कर डाली।