newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Proud To Be Indian: अपोलो ग्रुप के मेडिकल डायरेक्टर प्रो. अनुपम सिब्बल ने गिनाईं मोदी सरकार के दौर में भारत की उपलब्धियां, जताया गर्व, देखिए Video

मोदी सरकार के दौर में भारत से जुड़ी ये सभी जानकारियां और उपलब्धियां ज्यादातर लोगों को पता हैं। प्रो. सिब्बल ने वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। उन्होंने खुद को साल 2023 में गौरवान्वित भारतीय बताते हुए लोगों से पूछा है कि क्या वे भी खुद को ऐसा ही महसूस करते हैं?

नई दिल्ली। ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन GAPIO के अध्यक्ष और अपोलो हॉस्पिटल के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर और वरिष्ठ बाल रोग, उदर रोग और खून संबंधी मर्ज के नामचीन चिकित्सक प्रोफेसर अनुपम सिब्बल का एक यूट्यूब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रो. सिब्बल ने आजादी के अमृत महोत्सव और मोदी सरकार के दौर में भारत की उपलब्धियों के बारे में बताया है। अपने इस वीडियो में प्रो. सिब्बल ने बताया है कि किस तरह गुजरात के गीर में एक ही वोटर के लिए चुनाव आयोग ने व्यवस्था की। इसमें उन्होंने बताया है कि भारत का मंगल मिशन और आम लोगों को प्रधानमंत्री आरोग्यसेतु योजना से कितना लाभ मिल रहा है।

professor anupam sibal

प्रोफेसर अनुपम सिब्बल ने अपने वीडियो में मोदी सरकार के दौर में भारत की उपलब्धियों की और भी जानकारियां दी हैं। उन्होंने अपने वीडियो में बताया है कि किस तरह पीएम नरेंद्र मोदी की 63 देशों की यात्रा से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुलंदियां छूने का मौका मिला। प्रो. सिब्बल ने अपने वीडियो में मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों की भी जमकर तारीफ की गई है। प्रो. अनुपम सिब्बल ने इस बारे में सरकार के तमाम कदमों की जानकारी अपने यूट्यूब वीडियो में दी है। देखिए उनका वीडियो।

प्रो. अनुपम सिब्बल ने अपने वीडियो में जिन उपलब्धियों का उल्लेख किया है, उनमें अर्थव्यवस्था में भारत के 5वें स्थान पर पहुंचने की भी बात है। मोदी सरकार के दौर में भारत से जुड़ी ये सभी जानकारियां और उपलब्धियां ज्यादातर लोगों को पता हैं। प्रो. सिब्बल ने वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। उन्होंने खुद को साल 2023 में गौरवान्वित भारतीय बताते हुए लोगों से पूछा है कि क्या वे भी खुद को ऐसा ही महसूस करते हैं?