newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: ‘भगवंत मान ने मेरे बेटे को मारा’, IAS संजय पोपली की पत्नी ने लगाए CM पर गंभीर आरोप, ठहराया अपने बेटे के मौत का जिम्मेदार

Punjab: उन्होंने कहा कि विजिलेंस टीम ने मेरे बेटे को प्रताड़ित किया है। उससे 12-12 घंटे तक पूछताछ हुई। उसे परेशान किया गया। मेरे पति को झूठे आरोपों में फंसाया गया। बता दें कि मीडिया से पूछताछ के दौरान उन्होंने इस सबका जिम्मेदारी किसी और को नहीं, बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ही ठहराया है। आईएएस की पत्नी ने रोते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नई दिल्ली। सत्ता की मलाई चाटने में मसरूफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान किसी ने किसी मसले को लेकर लोगों के निशाने पर रहते ही हैं। सुशासन का वादा करके सत्ता में आने वाले भगवंत मान लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरते नहीं दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, अब  तो वे राज्य की कार्यपालिका में भी हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन पर आरोप लग रहे हैं कि वे प्रशासनिक अधिकारी को झुठे आरोपों में फंसाकर उनके परिजनों को परेशान कर रहे है। आइए, हम आपको इस रिपोर्ट में पूरा माजरा तफसील से बताते हैं। दरअसल, भ्रष्टाचार में लिप्त संजय पोपली के बेटे ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है, लेकिन उनकी पत्नी ने मीडिया से बातचीत के दौरान विजिलेंस टीम के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि विजिलेंस टीम ने मेरे बेटे को प्रताड़ित किया है। उससे 12-12 घंटे तक पूछताछ हुई। उसे परेशान किया गया। मेरे पति को झूठे आरोपों में फंसाया गया। बता दें कि मीडिया से पूछताछ के दौरान उन्होंने इस सबका जिम्मेदारी किसी और को नहीं, बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ही ठहराया है। आईएएस की पत्नी ने रोते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए। मैं सभी पुलिसकर्मियों की वर्दी उतरवाकर रहूंगी। भगवंत मान ने अपना रूतबा दिखाने के लिए मेरे पति को झूठे आरोपों में फंसाया है। उन्होंने मान पर झूठे केस के तहत अपने पति को फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मान की विजिलेंस टीम ने मेरे पति को फंसाने का काम किया है। मेरे बेटे को प्रताड़ित किया है। मुझे इंसाफ चाहिए। उन्होंने कहा कि  मेरे को पति को झूठे आरोपों में फंसाया गया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली चंडीगढ़ स्थित अपने आवास में मृत पाए गए। कथित तौर पर कार्तिक ने गोली मारकर खुदकुशी की है। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक, कार्तिक के सिर पर गोली लगी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को संज्ञान में लेने के उपरांत जांच शुरू कर चुकी है, लेकिन कार्तिक की मां ने इस पूरे मामले में विजिलेंस की टीम पर गंभीर आरोप लगाकर नए पहलू को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस के कर्मियों ने उनके बेटे को प्रताड़ित किया है। इतना ही नहीं, विजिलेंस कर्मियों ने ही मेरे बेट को गोली मारी है। मुझे हैरानी होती है  यह जानकर कि जब ये लोग हमारे साथ ऐसा कर रहे हैं, तो आम लोगों के साथ कैसा करते होंगे। उन्होंने विजिलेंस के टीम पर अपने बेटे से लगातार 12 घंटे तक पूछताछ करने का आरोप लगाया है, जिसमें उन्होंने कहा कि विजिलेंस कर्मियों ने उनके बेटे के सिर पर पिस्तल भी तान रखी थी। उसे धक्का भी मारा था। उन्होंने डीएसपी गोयल पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अब जांच के उपरांत क्या कुछ  सच्चाई निकलकर सामने आती है। देखना होगा।  बता दें कि कार्तिक यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। वो लॉ का स्टूडेंट था। कुछ दिनों पहले ही उसकी शादी हुई थी।