newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

गोली चलाने वाले युवक की सामने आई मार्कशीट, लिखी है ये जन्मतिथि

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक गोली चलाने के दौरान भारत मां की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंदे मातरम का नारा लगा रहा था। पुलिस ने बदमाश युवक को हिरासत में ले लिया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया में एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने के बाद उस युवक की मार्कशीट सामने आई है। जिससे पता चलता है कि उसका जन्म 8 अप्रैल 2002 में हुआ है। जिसके हिसाब से गोली चलाने वाला शख्स अभी नाबालिग है। बता दें कि गोली चलने से जामिया का एक छात्र भी जख्मी हो गया है जिसका नाम शादाब पता चला है।

Blur Gopal

गुरुवार को तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला शख्स नाबालिग बताया जा रहा है। वह ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है। आरोपी शख्स ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को रामभक्त बता रखा है।

गौरतलब है कि फायरिंग से पहले वह कई बार जामिया से अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव भी हुआ था। इससे पहले उसने अपने एक पोस्ट में लिखा था, ‘शाहीन बाग, खेल खत्म हो गया।’ फिलहाल, नाबालिग युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

Jamia Student

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक गोली चलाने के दौरान भारत मां की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंदे मातरम का नारा लगा रहा था। पुलिस ने बदमाश युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

CBSC Borad Marksheet Gopal

बता दें कि यह घटना गुरुवार दोपहर की है। एक प्रदर्शनकारी छात्र गोली लगने से घायल हो गया। हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बाद भी गोली चली। मार्च वाले इलाके में काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती थी फिर भी आरोपी युवक ने फायरिंग कर दी।