newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

घरेलू उड़ानों के लिए न्यूनतम व अधिकतम किराया निर्धारित : हरदीप सिंह पुरी

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि घरेलू उड़ानों को चलाने के लिए अधिकतम और न्यूनतम किराए की सीमा तय की गई है जिसका सभी एयरलाइंस को पालन करना होगा। उदाहरण के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच 90 से 120 मिनट की उड़ान का कम से कम किराया 3500 रुपये होगा और अधिकतम किराया 10,000 रुपये होगा। ये नियम फिलहाल 3 महीने के लिए होगा जो 24 अगस्त की आधी रात तक लागू रहेगा।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों का परिचालन बहाल करने का फैसला किया है। देश में हवाई सेवा दो महीने के बाद शुरू होगी। हालांकि इस दौरान कई तरह के नियम और शर्तें लागू होंगी, जिनका पालन करना होगा। इसी कड़ी में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान हरदीप सिंह पुरी ने यात्रा के लिए तय किराया और इससे जुड़ी शर्तें बताईं।

Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि घरेलू उड़ानों को चलाने के लिए अधिकतम और न्यूनतम किराए की सीमा तय की गई है जिसका सभी एयरलाइंस को पालन करना होगा। उदाहरण के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच 90 से 120 मिनट की उड़ान का कम से कम किराया 3500 रुपये होगा और अधिकतम किराया 10,000 रुपये होगा। ये नियम फिलहाल 3 महीने के लिए होगा जो 24 अगस्त की आधी रात तक लागू रहेगा।

इस दौरान उन्होंने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत अभी तक 20 हजार भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। हालांकि, कुछ देश लोगों को वापस लाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं, ऐसे में परेशानी आ रही है। मंत्री बोले कि अभी लोगों को वापस लाने की रफ्तार बढ़ेगी।

घरेलू उड़ान को लेकर मंत्री ने कहा कि मेट्रो टू मेट्रो शहरों में कुछ नियम होंगे, मेट्रो टू नॉन मेट्रो शहर के लिए अलग नियम होंगे। मेट्रो शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहर शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि शुरुआती तौर पर एयरपोर्ट का एक तिहाई हिस्सा ही शुरू होगा, किसी भी फ्लाइट में खाना नहीं दिया जाएगा। सिर्फ 33 फीसदी विमानों को उड़ान की इजाजत दी गई है।

air india

विमान में बीच की सीट खाली रखने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी बीच की सीट खाली रखने को ऐसा कोई नियम नहीं है, लेकिन विमान में हर तरह के अन्य नियमों का पालन किया जाएगा।

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 25 मई से जो उड़ानें शुरू की जा रही हैं उनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रोटेक्टिव गियर, फेस मास्क पहनना जरूरी होगा और सैनिटाइजर की बोतल साथ रखना अनिवार्य होगा। एयरलाइंस उड़ानों के दौरान खाना नहीं परोसेंगी। पानी की बोतल गैलरी एरिया और सीटों पर मुहैया कराई जाएंगी।