newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raid: पीयूष जैन की अकूत संपत्ति देख चकराए छापामार टीम के सदस्य, मजदूर लगाकर तोड़ी गईं दीवारें

सैकड़ों करोड़ के नोट, सोना, चांदी और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिल रहे हैं। रकम की गिनती के लिए कई मशीनें लाई गई हैं। वहीं, दीवारों में छिपाकर रखे गए कैश और अन्य संपत्ति को निकालने के लिए मजदूरों को बुलाया गया है। एक ही छापे में इतनी संपत्ति देखकर छापामार टीम के सदस्य चकरा गए हैं।

कन्नौज। सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी कहे जाने वाले कन्नौज के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के छिपट्टी मोहल्ला के घर पर इनकम टैक्स और जीएसटी की रेड अभी जारी है। यहां से सैकड़ों करोड़ के नोट, सोना, चांदी और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिल रहे हैं। रकम की गिनती के लिए कई मशीनें लाई गई हैं। वहीं, दीवारों में छिपाकर रखे गए कैश और अन्य संपत्ति को निकालने के लिए मजदूरों को बुलाया गया है। एक ही छापे में इतनी संपत्ति देखकर छापामार टीम के सदस्य चकरा गए हैं। सूत्रों के मुताबिक नोटबंदी के बाद इतनी संपत्ति आखिर कहां से पीयूष ने इकट्ठा की, इसे लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

Andhra Pradesh CID raided

अभी की खबर के मुताबिक कानपुर और कन्नौज में छापेमारी से 181 करोड़ के नोटों की गिनती हो चुकी है। कन्नौज के 4 घरों की दीवारें, फर्श, सीलिंग वगैरा तोड़ने के लिए 10 मजदूर लगाए गए हैं। कन्नौज के घर में 275 किलो सोना और चांदी मिली है। अभी नोटों से भरे और बोरे मिले हैं। इनके नोटों की गिनती चल रही है। बता दें कि पीयूष के ठिकानों पर बुधवार को डीजीजीआई और इनकम टैक्स ने रेड की थी। कानपुर में शिखर पान मसाला और गणपति ट्रांसपोर्ट पर भी छापे मारे गए थे। पीयूष के कानपुर और कन्नौज के अलावा गुजरात, मुंबई के घर, फैक्ट्री, दफ्तर, पेट्रोल पंप और कोल्ड स्टोरेज पर भी छापेमारी हो चुकी है।

it_raid_in_kanpur_22327180_13115265

पीयूष को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके घर में तहखाने भी बने थे। इसके अलावा दीवारों, फर्श, सीलिंग में भी रकम और सोना-चांदी छिपाकर रखे जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक बेड की प्लाई और रैक्सीन की बनी शोपीस के पीछे रकम रखी गई थी। सीढ़ियों में जगह बनाकर भी संपत्ति रखी गई थी। बरामद रकम में 10, 100, 500 और 2000 के नोट हैं। इन्हें करीने से पैक करके रखा गया था, ताकि खराब न हों। 300 चाबियां भी मिली हैं। कई जगह दरवाजों को खोलने के लिए चाबी बनाने वाले कारीगरों को भी बुलाया गया है।