newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat Assembly Election 2022 Exit Poll: एक्जिट पोल्स में गुजरात में फिर बनती बताई गई बीजेपी सरकार, दोपहर तक पता चलेगा कितने सटीक रहे नतीजे

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आज आने जा रहे हैं। तमाम बड़े नेताओं की साख तो दांव पर है ही, यहां के लिए जारी किए गए एक्जिट पोल्स के नतीजों की प्रतिष्ठा का भी सवाल है। गुजरात के लिए किए गए हर एक्जिट पोल में बताया गया है कि फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आज आने जा रहे हैं। तमाम बड़े नेताओं की साख तो दांव पर है ही, यहां के लिए जारी किए गए एक्जिट पोल्स के नतीजों की प्रतिष्ठा का भी सवाल है। गुजरात के लिए किए गए हर एक्जिट पोल में बताया गया है कि फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी, लेकिन दिल्ली की एमसीडी के लिए हुए एक्जिट पोल और असली नतीजों में जिस तरह बड़ा हेरफेर दिखा, उससे गुजरात के एक्जिट पोल के सटीक रहने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। तो चलिए देखते हैं कि किस चैनल ने किस एजेंसी के साथ एक्जिट पोल में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को कितनी सीटें दी थीं।

टीवी9-ऑन द स्पॉट के एक्जिट पोल में बीजेपी को 128 सीटें दी गईं। कांग्रेस को उसने 45 और आप को 4 सीटें दीं। 5 पर अन्य को जीतता हुआ बताया। इंडिया न्यूज-जन की बात के एक्जिट पोल में बीजेपी को 117 से 140, कांग्रेस को 34 से 51, आप को 6 से 13 और अन्य को 1 से 2 सीटों की बात कही गई। इसी तरह रिपब्लिक-पी मारक्यू के एक्जिट पोल में बीजेपी को 128 से 148, कांग्रेस को 30 से 42, आप को 2 से 10 और अन्य को 0 से 3 सीटें मिलते बताया गया। आजतक-एक्सिस के एक्जिट पोल में बीजेपी को 129 से 151, कांग्रेस को 16 से 30, आप को 9 से 21 और अन्य को 2 से 6 सीट पर जीतते बताया गया।

AAP & bjp

अन्य एक्जिट पोल की बात करें, तो एबीपी-सी वोटर के एक्जिट पोल में बीजेपी को 128 से 140, कांग्रेस को 31 से 43, आप को 3 से 11 और अन्य को 2 से 6 सीट मिलते बताया गया। टाइम्स नाउ-ईटीजी ने बीजेपी को 139 सीटों पर जीतता बताया। कांग्रेस को उसने 30 और आप को 11 सीटें दीं। अन्य को 2 सीट पर जीतने का अनुमान लगाया। इसी तरह जी न्यूज-बार्क के एक्जिट पोल में बीजेपी को 110 से 125, कांग्रेस को 45 से 60, आप को 1 से 5 और अन्य को 0 से 4 सीटों पर जीतने की भविष्यवाणी की गई। इंडिया टीवी ने अपने एक्जिट पोल में बीजेपी के लिए 112 से 121, कांग्रेस के लिए 51 से 61, आप को 4 से 7 और अन्य को 1 से 3 सीटों पर जीत दर्ज करते बताया। वहीं, न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के मुताबिक बीजेपी को इस बार 150 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, उसने कांग्रेस को 19, आप को 11 और अन्य को 2 सीटों पर जीतता बताया।