newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat: विधायक दल की बैठक से पहले डिप्टी CM नितिन पटेल का बड़ा बयान, बताया ऐसा हो राज्य का मुख्यमंत्री

Gujrat: शनिवार को विजय रूपाणी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ही गांधीनगर में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। इस स्थिती पर नियंत्रण लाने के लिए रविवार रात से ही पार्टी विधायक और वरिष्ठ नेता गांधीनगर पहुंच रहे हैं। जिसके बाद दोपहर 3 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी।

नई दिल्ली। पिछले छह महीनों में हटाए जाने वाले भाजपा के चौथे मुख्यमंत्री बने विजय रूपाणी ने पद छोड़कर सियासी संकट ला दिया है। इस संकट से अब पार्टी की साख को बचाए और बनाए रखने के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। ऐसी उम्मीद है कि ये बैठक पार्टी की मुश्किल को कम करने में सफल रहेगी। बैठक में नए सीएम के चेहरे पर भी फैसला होने की संभावना है। वैसे तो पार्टी अब किसे नया सीएम चुनेगी इस लिस्ट में कई नाम शीर्ष पर है लेकिन इस बीच अब गुजरात में विधायक दल की बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने सीएम चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गुजरात में नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी को कमान दी गई है। दोनों ही नेता गांधीनगर पहुंच चुके हैं। कुछ समय बाद विधायक दल की बैठक होनी है जिसमें गुजरात प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। नए मुख्यमंत्री को लेकर तोमर ने कहा कि इसे लेकर पार्टी के विधायकों तथा प्रदेश के नेताओं से चर्चा की जाएगी जिसके बाद ही नए विधायक दल के नेता का चुना होगा।

CM चेहरे को लेकर नितिन पटेल ने कही ये बात

गुजरात में विधायक दल की बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने सीएम चेहरे को लेकर बयान देते हुए कहा कि सीएम ऐसा होना चाहिए जिसे समूचा गुजरात पहचानता हो। इसके आगे उन्होंने कहा कि सीएम पद के लिए कोई रेस नहीं है। पार्टी नेताओं से इसके लिए मंथन किया जा रहा है इसके बाद आलाकमान जिसके भी नाम पर मुहर लगाएगा वही सर्व मान्य मुख्यमंत्री होगा। ‌

आपको बता दें, शनिवार को विजय रूपाणी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ही गांधीनगर में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। इस स्थिती पर नियंत्रण लाने के लिए रविवार रात से ही पार्टी विधायक और वरिष्ठ नेता गांधीनगर पहुंच रहे हैं। जिसके बाद दोपहर 3 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। माना जा रहा है इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनेगी। बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के भी उपस्थित रहने की चर्चा है।