newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Haryana: रोहिंग्या मुस्लिमों के फिर से बसने पर अनिल विज का बड़ा बयान, कहा- भारत एक धर्मशाला नहीं कि…

Anil Vij on Rohingya: अनिल विज ने कहा कि उनके बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है। आगे कार्रवाई की जाएगी। निश्चित तौर पर भारत एक धर्मशाला तो है नहीं कि जिसका दिल करे वे यहां आकर रुक जाएं और ठहरने लग जाएं। उसका हम इंतजाम करेंगे।

नई दिल्ली। रोहिंग्या (Rohingyas) मुसलमानों पर केंद्र के एक्शन के बाद अब हरियाणा की मनोहर सरकार भी सख्त तेवर दिखती जा रही है। जिसकी बानगी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Haryana home minister Anil Vij) के बयान में दिखी। शुक्रवार को अनिल विज का बड़ा बयान दिया है। दरअसल राज्य के मेवात (Mewat) इलाके में रोहिंग्या मुस्लिमों के बसने की खबरों पर अनिल विज ने कहा कि उनके बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है। आगे कार्रवाई की जाएगी। निश्चित तौर पर भारत एक धर्मशाला तो है नहीं कि जिसका दिल करे वे यहां आकर रुक जाएं और ठहरने लग जाएं। उसका हम इंतजाम करेंगे।

anil vij

गौरतलब है कि दिल्ली से सटे हरियाणा के मेवात (नूहं) में रोहिंग्या मुसलमानों की तादाद बढ़ती जा रही है। मेवात में लोग इन रोहिंग्या मुसलमानों के शरणदाता बन गए हैं। विश्‍व हिंदू परिषद ने हरियाणा में रोहिंग्या की भारी तादाद में मौजूदगी के दस्तावेजों के साथ उनके यहां रहने को देश और प्रदेश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया है।