newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: कारगिल वॉर मेमोरियल में भारत-पाक युद्ध की ब्रीफिंग देते हवलदार सुखविंदर सिंह, देखें वीडियो

Video: इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा कब्जाई गई घाटी से पाकिस्तानी सेना को खदेड़ कर भारतीय जवानों ने जिस तरह से जीत हासिल की और भारत का झंडा लहराया उसी को याद करते हुए इस दिन को मनाया जाता है। 2 दिन पहले देश ने इस बार 24वां ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया।

नई दिल्ली। 26 जुलाई ये वो दिन है जिसे कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas 2023) के रूप में मनाया जाता है।  कारगिल दिवस पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की शहादत के सम्मान को याद करने के लिए मनाया जाता है। जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित कारगिल खासतौर पर इसी भारत-पाकिस्तान युद्ध के लिए चर्चित है जो कि 1999 में हुआ था। इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा कब्जाई गई घाटी से पाकिस्तानी सेना को खदेड़ कर भारतीय जवानों ने जिस तरह से जीत हासिल की और भारत का झंडा लहराया उसी को याद करते हुए इस दिन को मनाया जाता है। 2 दिन पहले देश ने इस बार 24वां ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया।

kargil vijay diwas 1

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कारगिल स्थिति द्रास युद्ध स्मारक पर मौजूद हवलदार सुखविंदर सिंह विजय दिवस के मौके पर कारगिल युद्ध की ब्रीफिंग बता रहे हैं। हवलदार सुखविंदर सिंह कारगिल युद्ध की घटना को विस्तार से बताते हुए कह रहे हैं कि कैसे भारतीय जवानों ने पाकिस्तान द्वारा कब्जे गए शिखर को दोबारा वापस पाने के लिए जंग लड़ी। कारगिल स्थित, द्रास युद्ध स्मारक इंडियन आर्मी द्वारा 1999 में कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों की याद में बनाया गया है। इस वार मेमोरियल की गुलाबी शिलाओं पर शहीद हुए जवानों के नाम चिन्हित हैं।

इसे विजयपथ के नाम से भी जाना जाता है। मेमोरियल में जवानों की याद में हमेशा अमर जवान ज्योति जलती रहती है। खास बात ये भी है कि यहां अंदर एक थिएटर है जिसमें बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की आवाज में कारगिल युद्ध की पूरी कहानी सुनाई जाती है।

kargil vijay diwas 2

बात यहां के तापमान की करें तो जम्मू कश्मीर राज्य के कारगिल जिले में स्थित द्रास भारत की सबसे ठंडी जगह है और ये समुद्र तल से 10800 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। ठंड की बात करें तो गर्मियों में भी आप बिना कपड़ों के नहीं रह पाएंगे। हालांकि सितंबर से अक्टूबर के मध्य के यहां तापमान 23 डिग्री के आसपास रहता है। अगर आप यहां आना चाहते हैं तो आपके लिए सितंबर से अक्टूबर का महीना ही उपयुक्त होगा…