newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Draupadi Murmu: इधर द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति का चुनाव, उधर पीएम मोदी बधाई देने खुद घर पहुंचे

Draupadi Murmu: जैसे ही द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी तो ठीक उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी उनके बधाई देने उनको आवास पर पहुंच गए। इस दौरान पीएम मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को गुलदस्ता प्रदान कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा बीजपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहें।

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन चुकी हैं। एनडीए की उम्मीदवार रही आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही मुर्मू ने देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होने का गौरव भी अपने नाम किया। उन्होंने 5,77,778 वोटों से जीत दर्ज की। इन सब के बाद अब द्रौपदी मुर्मू आने वाली 25 जुलाई को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। जैसे ही द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी तो ठीक उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी उनके बधाई देने उनको आवास पर पहुंच गए। इस दौरान पीएम मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को गुलदस्ता प्रदान कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा बीजपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहें।


केंद्र की मोदी सरकार की ओर से मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाई गई थी। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति की उम्मदवार बनने के बाद ही उनकी जीत तय मानी जा रही थी। इन सब के बाद अब इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद नए राष्ट्रपति के खाते मेंं नए कीर्तिमान शामिल हो गए हैं।

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मुर्मू के लिए ट्वीट करते हुए देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति को बधाई दी।

मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर देश में कई जगह जश्न का माहौल बना हुआ है। लोग उनको जमकर बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने पर उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने बधाई दी।

आज आप देश के सर्वोच्च पद पर पद पर पहुंची- राजनाथ सिंह

इसी बीच देश के रक्षा मंत्री ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि, “राष्ट्रपति चुनाव में प्रभारी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई। वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं। आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची हैं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है।”

ऐतिहासिक विजय के लिए बधाई- योगी आदित्यनाथ 

15वें राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई- जेपी नड्डा 

आपका चुना जाना महिला सशक्तिकरण की शुरुआत- पुष्कर सिंह धामी 

आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय- शिवराज सिंह चौहान 

राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई- राहुल गांधी

15वें राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई- अरविंद केजरीवाल