नई दिल्ली। 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर चुनाव हुए थे। चुनावी मैदान में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। पहले चरण में ही प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। अब सभी का नतीजों को इंतजार है। इसके लिए आगामी आठ दिसंबर यानी की नतीजों के दिन का इंतजार करना होगा। बता दें, चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब ऐसे में कौन विजयी पताका फहराने में सफल रहता है। यकीनन, यह देखना दिलचस्प रहेगा।
आपको बता दें, 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 68 सीटों में से 44 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने 21 सीटों पर। अब ऐसे में इस बार के विधानससभा चुनाव में कौन कितनी सीटें जीतने में सफल रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। फिलहाल तो विधिवत चुनावी नतीजों से वाकिफ होने के लिए सभी को आगामी आठ दिसंबर यानी की नतीजों के दिन का इंतजार करना होगा, लेकिन उससे पहले विभिन्न चैनलों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं। जिसके बारे में हम आपको बताएंगे और यह भी बताएंगे कि इन एग्जिट पोल के आधार पर सूबे में किसकी सरकार बनने जा रही है।
जानिए, हिमाचल प्रदेश का एग्जिट पोल
नव भारत के एग्जिट पोल के मुताबिक, एक बार फिर से बीजेपी का डंका बजता हुआ नजर आ रहा है। इस बार बीजेपी इतिहास रचती हुई नजर आ रही है। सामने आए पोल के आधार पर बीजेपी के खाते में34-42 सीटें जाती हुई दिख रही है। कांग्रेस के खाते में 32-34 सीटें जाती हुए नजर आ रही है। उधर, आप खाता खोल पाने की स्थिति में भी नहीं दिख रही है।
#NavBharatKaExitPoll: हिमाचल प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीट?#BJP: 34-42
कांग्रेस: 24-32#AAP: 0
अन्य: 1-3देखिए, #HimachalPradesh का सबसे सटीक #ExitPoll LIVE?https://t.co/ZoquRDFDrP@navikakumar @SushantBSinha @ETG_Research #ExitPolls #JanGanKaMann pic.twitter.com/smzqgqvoKn
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) December 5, 2022
उधर, इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खाते में 24-34 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस 30-40 सीटें पर जाती हुई नजर आ रही है। आप शून्य पर सिमटती हुई नजर आ रही है। वहीं, अन्य दल शून्य पर सिमटती हुई नजर आ रही है।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को 30-40 और बीजेपी को 24-34 सीट मिलने का अनुमान #HimachalPradeshElections#AajTakExactPoll #ExitPolls@anjanaomkashyap @ARPITAARYA pic.twitter.com/F6b6N280MT
— AajTak (@aajtak) December 5, 2022
वहीं, इंडिया टीवी एक्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी 17-21 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस 15 से 19 सीटों पर विजयी पताका फहराते दिख रही है। इसके अलावा आप शून्य और अन्य दल मात्र दो पर ही सिमटती हुई दिख रही है।
#IndiaTVExitPoll में हिमाचल में फिर बीजेपी की सरकार#IndiatvExitpoll #ExitPolls #HimachalElections #BJP #Congress #AAP#HimachalExitPoll For More Detailhttps://t.co/MkkI8jbwi1 pic.twitter.com/DvcEeTVesa
— India TV Hindi (@IndiaTVHindi) December 5, 2022