newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rummy Circle से कैसे हो रहा लोगों का नुकसान? क्या इस गेमिंग एप पर लगेगा बैन?

Rummy Circle: दरअसल इन गेमिंग एप्प को लेकर कई शिकायतें आ रही हैं जिसके चलते सरकार नई गाइडलाइंस जारी करने के मूड में आई है। इसे फैसले के चलते ऑनलाइन गेमिंग को कंट्रोल करने और इसकी गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश है। यही नहीं कुछ ऐप्स भी प्रतिबंधित किए जा सकते हैं जो देश की सुरक्षा और अखंडता को खतरा पहुंचा सकते हैं।

नई दिल्ली। क्या ऑनलाइन गेमिंग एप रमी सर्किल का खेल खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार जिस तरह की तैयारी कर रही है उसकी जद में रमी सर्किल का आना क्या तय है?। एक ऐसा एप जिसे बड़ी बड़ी हस्तियों ने प्रचारित किया। लेकिन ये नहीं सोचा होगा कि इसका ग्राउंड स्तर पर नतीजा क्या होने वाला है।  डिजिटल दौर में डिजिटली पैसे कमाना अच्छी बात है। लेकिन लोगों की इस जरूरत का फायदा भी कुछ कंपनियां बखूबी उठा रही हैं। ऑनलाइन गेमिंग एप लोगों को लुभावने ऑफर के जाल में ऐसा फंसाती हैं कि उनसे निकलना फिर यूजर के लिए आसान नहीं रहता। लेकिन अब केंद्र सरकार ऑन लाइन गेमिंग को लेकर सख्त कदम उठाने वाली है। सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध को अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने जो खाका तैयार किया है उनमें बताया जा रहा है कि 3 तरह के ऑनलाइन गेम बैन हो सकते हैं और जाहिर सी बात है ये गेम अगर बैन होते हैं तो सट्टा लगाने वालों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

RUMMY CIRCLE

इस तरह के गेमिंग एप के सिलसिले में केंद्रीय IT राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया है कि सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर पहली बार एक रूपरेखा तैयार की है। इनमें सरकार देश में 3 प्रकार के गेम की अनुमति नहीं देगी। पहला- वो गेम जो सट्टेबाजी में शामिल है, दूसरा वो गेम जिससे किसी को नुकसान पहुंच सकता है और वो गेम जिसकी लत लग जाती है। उन्होंने बताया ऐसा कोई भी एक फैक्टर में गेम को वाइलेट करता है तो उस गेम को देश में बैन कर दिया जाएगा।

इसके पीछे कई वजह हैं, दरअसल इन गेमिंग एप्प को लेकर कई शिकायतें आ रही हैं जिसके चलते सरकार नई गाइडलाइंस जारी करने के मूड में आई है। इसे फैसले के चलते ऑनलाइन गेमिंग को कंट्रोल करने और इसकी गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश है। यही नहीं कुछ ऐप्स भी प्रतिबंधित किए जा सकते हैं जो देश की सुरक्षा और अखंडता को खतरा पहुंचा सकते हैं। तो वहीं इसके साथ साथ सरकार बच्चों के गेमिंग समय को नियंत्रित करने के लिए नियम लागू कर सकती है जिससे बच्चों को एक दिन में मैक्सिमम 3 से 4 घंटे तक ही गेमिंग करने की अनुमति मिले। ताकि बच्चों का स्वास्थ्य और पढ़ाई पर अधिक ध्यान ज्यादा रहे।

ऑनलाइन गेमिंग एप को लेकर हाल ही में एक अलग तरह का मामला भी सामने आया है। इस गेमिंग एप की आड़ में धर्म परिवर्तन के आरोप लगे। हाल ही में यूपी पुलिस ने महाराष्ट्र के रायगड़ से शाहनवाज खान उर्फ बद्दो नाम के शख्स को धर दबोचा है, जो ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से बच्चों/युवाओं का धर्म परिवर्तन करवाने का कथित रैकेट चला रहा था। बद्दो पर आरोप है कि उसने गाजियाबाद के कविनगर में ऑनलाइन गेम की आड़ में एक मौलवी सहित 2 लोगों ने एक युवक का धर्म परिवर्तन करा दिया था।

भारत में गेमिंग का एक मार्केट छोटा-मोटा नहीं है। धीरे-धीरे यह मार्केट बढ़ता ही जा रहा है। चूंकि स्मार्टफोन के इस दौर में गेमिंग करना आसान है। लेकिन गेमिंग की आड़ में सट्टे को भी बढ़ावा मिलता दिख रहा है। तो वहीं लोग इसकी लत में ऐसे पड़ गए कि अपना भारी नुकसान कर बैठे। आए दिन ऐसी खबरें आईं कि इसमें नुकसान झेल चुके लोगों ने खतरनाक कदम उठा डाले। इन ऑनलाइन गेमिंग एप में सबसे ज्यादा चर्चा रमी सर्किल की भी हो रही है। कि अब रमी सर्किल का क्या होगा।

ये एप भी क्या करती है। सबसे पहले इसको समझिए। जब ये गेमिंग एप शुरु हुआ तो लोगों को इसमें इंट्रेस्ट आया। धीरे-धीरे दिग्गज कलाकारों द्वारा इसे प्रचारित किया जाने लगा। जाहिर सी बात है कि ये बड़े चेहरे देखकर लोग भरोसा करते होंगे कि इसमें कोई नुकसान नहीं है। ये तो गेम है। लेकिन जब धीरे-धीरे यही गेम लत में बदल जाता है। तो यूजर का नुकसान होना शुरू हो जाता है। यूजर अपने नुकसान को कवर करने की कोशिश करता है लेकिन वो नुकसान कवर ना होकर और घाटे में भी आ जाता है।

तो सवाल है कि क्या रमी सर्किल पर प्रतिबंध लगेगा। ये निर्भर करेगा कि ये सरकार द्वारा तय किए जा रहे क्राइटेरिया में आता है या नहीं।सरकार ऐसे गेम को प्रतिबंधित करने जा रही है कि जिनमें सट्टा शामिल होना, लत लगना और नुकसान होना शामिल है। जाहिर है अगर सरकार सख्ती से इन गाइडलाइंस को जारी करती है तो रमी सर्किल का शटर डाउन हो सकता है।